
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : September 3, 2024 8:44 PM IST
Yoga For Cervical Pain: जो लोग कम्प्यूटर या लैपटॉप पर घंटों एक ही पोश्चर में बैठकर काम करते रहते हैं, उन्हें अक्सर गर्दन में दर्द की शिकायत रहती है। कई बार यह दर्द कंधे और हाथों तक भी फ़ैल सकता है, जिसे सर्वाइकल पेन कहते हैं। सर्वाइकल होने पर सिर दर्द, गर्दन में दर्द, कंधे में दर्द, चक्कर, मतली और उल्टी आने जैसे लक्षण नजर आते हैं। कई बार सर्वाइकल पेन इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि व्यक्ति को गर्दन हिलाने तक में भी दिक्क्त महसूस होती है। सर्वाइकल के दर्द से राहत पाने के लिए अक्सर लोग दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए योगाभ्यास का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सर्वाइकल पेन से राहत दिला सकते हैं। आइए, जानते हैं इन योगासनों के बारे में विस्तार से –
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।
अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।
अब सांस छोड़ते हुए, सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।
इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
इसके बाद बाएं पैर के उंगलियों को दाएं हाथ और दाएं पैर को बाएं हाथ से पकड़ें।
इस दौरान अपनी दोनों कोहनियों को जमीन पर टिका लें।
इसके साथ ही, घुटने भी जमीन के साथ लगने चाहिए।
अब गहरी सांस लें और सिर को पीछे की तरफ ले जाएं।
इस अवस्था में सांस लें और छोड़ें।
आप इस स्थिति में कुछ सेकंड तक रुक सकते हैं।
इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं।
आप इस आसन को 3-5 बार दोहरा सकती हैं।
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
अपने दोनों हाथों को सीधा रखें।
अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए सांस छोड़ें।
अपनी एड़ी को अपने नितंबों के पास लाएं।
अब धनुषाकार होते हुए, अपने पैरों की उंगलियों को हाथों से पकड़ें।
अब गहरी सांस लेते हुए अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।
फिर सांस छोड़े हुए, वापस प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।
इस आसन को आप 3 से 5 बार कर सकते हैं।
इस योगासन को करने के लिए वज्रासन में बैठ जाएं।
अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर आगे की ओर रखें।
अपने दोनों हाथों पर भार डालते हुए, अपने हिप्स को ऊपर उठाएं।
अपनी जांघों को ऊपर की ओर सीधा करके पैर के घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बनाएं।
अब सांस भरते हुए, अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं।
अपनी नाभि को नीचे से ऊपर की तरफ धकेलें और टेलबोन को ऊपर उठाएं।
अब अपनी सांस को बाहर छोड़ते हुए, अपने सिर को नीचे की ओर झुकाएं और मुंह की ठुड्डी को अपनी छाती से लगाने का प्रयास करें।
इस स्थिति में अपने घुटनों के बीच की दूरी को देखें।
अब फिर से अपने सिर को पीछे की ओर करें।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।