फिट और हेल्दी रहने के लिए हर पुरुष को रोज करने चाहिए ये 5 योगासन, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

Yoga For Men: पुरुषों को फिट और हेल्दी रहने के लिए नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास करना चाहिए। आइए, जानते हैं इन योगासनों के बारे में विस्तार से –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : June 13, 2024 6:21 PM IST

Yoga For Men: आमतौर पर देखा गया है कि पुरुष अपनी सेहत के प्रति ज्यादा गंभीर नहीं होते हैं। ज्यादातर पुरुष दूसरे लोगों के साथ अपने स्वास्थ्य मुद्दों पर चर्चा करना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन आजकल की बदलती जीवनशैली के कारण पुरुषों में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में, पुरुषों को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। स्वस्थ रखने के लिए सही आहार और स्वस्थ जीवनशैली का पालन करना बहुत जरूरी है। योग पुरुषों के स्वास्थ्य पर योग बेहद सकारात्मक असर डालता है। अक्षर योग संस्थान के संस्थापक हिमालयन सिद्ध अक्षर बताते हैं कि पुरुषों के लिए कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास बेहद फायदेमंद होता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपने डेली रूटीन में शामिल करके पुरुष फिट और हेल्दी रह सकते हैं। तो आइए, जानते हैं पुरुषों के लिए कुछ बेस्ट योगासनों के बारे में (Best Yoga Poses For Men) –

ताड़ासन

इस योगासन को करने के लिए जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं।

इस दौरान अपनी कमर को सीधा रखें और आपके पैर आपस में जुड़े होने चाहिए।

अब हाथ जोड़ने की मुद्रा में खड़े हो जाएं और धीरे-धीरे अपने हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं।

अब अपनी एड़ियों पर उठने की कोशिश करें और शरीर का भार अपने निचले हिस्से पर डालें।

कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।

अधोमुख श्वानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अब अपने हाथ और पैरों को जमीन पर रखते हुए, अपनी पीठ और कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

बालासन

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।

अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।

अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।

फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।

कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था  में आ जाएं।

आप इस प्रक्रिया को 3-5 बार कर सकते हैं।

सेतुबंधासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें।

अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें।

सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।