गर्मियों में शरीर का टेम्परेचर रहेगा अंडर कंट्रोल, इन 2 योग आसनों का अभ्यास करें नियमित

बॉडी टेम्परेचर को कम रखने और खुद को बीमारियों से बचाने के लिए आप योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 13, 2024 7:03 PM IST

Yoga for body temperature control in summer: गर्मियों में शरीर का तापमान बढ़ जाने की वजह से आपको बहुत अधिक उमस, बेचैनी और सुस्ती महसूस होती है। बार-बार पसीना भी आता है और इस वजह से शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है और डिहाइड्रेशन के कार आपकी हेल्थ प्रॉब्लम्स को गम्भीर कर सकती है। गर्मियों में खुद को गर्मी से राहत दिलाने और शरीर को ठंडा रखने के लिए आप भले ही एसी, कूलर और पंखे की मदद लेते हो लेकिन ये तरीके भी हमेशा कारगर साबित नहीं होते। (How to keep body cool in summer season)

बॉडी टेम्परेचर को कम रखने (keeping body temperature low in summer) और खुद को बीमारियों से बचाने के लिए आप योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। ये योग आसन आपके शरीर को नेचुरली  ठंडक देने और गर्मी से बचाने का काम करते हैं। यहां पढ़ें ऐसे ही 2 योगासनों के बारे मे जिनका अभ्यास गर्मियों में आपको जरूर करना चाहिए। (Yoga tips for summer season)

गर्मियों में बॉडी टेम्परेचर मेंटेन करने के लिए योग आसन

वृक्षासन (The tree pose)

धूप और गर्मी के मौसम में आपके शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ वृक्षासन ( Vrikshasana) का अभ्यास करने से आपके पूरे शरीर पर प्रभाव भी पड़ता है। विशेषकर रीढ़ के पूरे ढांचे की मजबूती बढ़ती है। (yoga for strengthening spine)

वृक्षासन के अभ्यास का तरीका

  • जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं।
  • अब अपने दाएं पैर को उठाएं और मोड़कर बाएं पैर की जांघ पर रखें।
  • अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर की ओर ले जाएं और दोनों हथेलियों को जोड़ लें।
  • अब 40 से 45 सेकेंड्स तक इसी मुद्रा में खड़े रहने की कोशिश करें।
  • अपनी सुविधा के अनुसार रिपीट करें।

बालासन (The child pose)

यह एक आरामदायक और आसान योग माना जाता है। बालासन (Balasan) का अभ्यास करने से फिटनेस बढ़ती है और यह नेगेटिव विचारों को कंट्रोल में रखने में भी मदद करता है। पीठ और कमर में दर्द को कम करनेके लिए बालासन के अभ्यास को बहुत कारगर माना जाता है। गर्मियों में शरीर का टेम्परेचर कंट्रोल करने के लिए बालासन का अभ्यास बहुत कारग माना जाता है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.