Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सौ बीमारियों की एक दवा है योग, डिप्रेशन की गोलियों से ज्यादा असरदार हैं ये योगासन

Yoga for Brain: आपकी सोच, विचार, व्यवहार, खान-पान, परिस्थितियां, अकेलापन आदि सभी कहीं न कहीं आपकी मेंटल हेल्थ को इफेक्ट करते हैं।

सौ बीमारियों की एक दवा है योग, डिप्रेशन की गोलियों से ज्यादा असरदार हैं ये योगासन

Written by Atul Modi |Updated : April 9, 2024 4:33 PM IST

कहते हैं चिंता चिता समान है। ऐसे में साफ है कि टेंशन को हमेशा से ही सेहत का दुश्मन माना गया है। यह अंदर ही अंदर आपको खोखला कर देती है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन भी मानती है कि फिजिकल के साथ ही आपकी मेंटल हेल्थ और सोशल वेल बीइंग भी अच्छी होनी चाहिए। आपकी सोच, विचार, व्यवहार, खान-पान, परिस्थितियां, अकेलापन आदि सभी कहीं न कहीं आपकी मेंटल हेल्थ को इफेक्ट करते हैं। जिससे न्यूरोलॉजिकल और एंडोक्राइन सिस्टम पर असर होता है और हमारे हार्मोन प्रभावित होते हैं। खासतौर पर तनाव के हार्मोन कोर्टिसोल का लेवल बढ़ना आपकी सेहत के लिए खराब है। इससे इम्यूनिटी कमजोर होती है, साथ ही आप हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक आदि के शिकार भी हो सकते हैं। तनाव आपके पाचन तंत्र को भी खराब कर सकता है। ऐसे में सही लाइफस्टाइल चुनना और अपने जीवन में योग अपनाना आपके लिए जरूरी है

जीने का सही तरीका सिखाता है योग

योग सिर्फ एक क्रिया नहीं है, यह आपको जीवन जीने का सही तरीका सिखाता है। यह आपको फिजिकली और मेंटली दोनों तरीकों से सपोर्ट करता है। शोध बताते हैं कि योग कोर्टिसोल लेवल को बहुत जल्दी कम करता है। यह आपको मेंटल पीस देता है। इससे शरीर में हार्मोनल बैलेंस भी सुधरता है। आज के समय में कई लोग अनिद्रा की परेशानी से जूझते हैं, उनके लिए भी योग बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप भी तनाव को दूर करके हेल्दी लाइफ जीने की राह पर चलना चाहते हैं तो आपको योग जरूर करना चाहिए।

ये योगासन आएंगे आपके काम

योग से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है, जिससे तनाव कम होता है। यह आपको मेंटल पीस देता है। ये योगासन आपके लिए बहुत उपयोगी हो सकते हैं।

Also Read

More News

आसन: कुछ योगासन जैसे डाउनवर्ड डॉग पोज, चाइल्ड पोज, ट्री पोज आदि तनाव को कम करने में बहुत मददगार हैं। इनसे शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है। यह आपको रिलैक्स करके टेंशन और एंग्जायटी को कम करता है।

प्राणायाम: प्राणायाम में आपको शरीर के बैलेंस को बनाए रखने के लिए सांस को कंट्रोल करना सिखाया जाता है। यह आपके ब्रीथिंग सिस्टम को मजबूत बनाता है। डायाफ्रामिक श्वास शरीर के बैलेंस को बनाती है। अनुलोम विलोम, भ्रामरी, कपालभाति, शीतली, उज्जायी आदि आपको नियमित रूप से करने चाहिए।

मुद्राएं : आपके मन और शरीर के बीच कम्यूनिकेशन का ब्रिज बनाने का काम करती हैं मुद्राएं। इससे आप अंदर से शांत महसूस करते हैं। मेंटल हेल्थ के लिए योग मुद्राएं बहुत असरदार हैं। ज्ञान मुद्रा, ध्यान मुद्रा, शांति मुद्रा, वायु मुद्रा, अग्नि मुद्रा आदि आपको शांत बनाती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मेडिटेशन: मेडिटेशन न सिर्फ अंदर से शांति देता है, बल्कि ये आपको खुद से मिलने का मौका भी देता है। मेडिटेशन और ओम जाप से आप टेंशन फ्री महसूस करते हैं। इससे अनिद्रा की शिकायत भी दूर होगी। सुबह के समय पार्क या गार्डन में किया गया मेडिटेशन बेस्ट माना जाता है। आप इसे सीधे घास पर बैठकर करें। शांत होकर अपनी आंखें बंद करें और गार्डन में चहचहाती चिड़ियाओं की आवाजें सुनें। घास को महसूस करें। शांति से अपने मन की गहराइयों को महसूस करें।

About the Author

... Read More