
... Read More
In yoga, different hand positions are believed to affect your body's energy. Dhyaan Mudra is thought to balance this energy, making you feel more peaceful and balanced.
सफलता और फोकस के बीच गहरा संबंध है। खासतौर पर स्टूडेंट्स के लिए अपने गोल को पाने के लिए फोकस बेहद जरूरी है। स्टूडेंट लाइफ भले ही आसान लगे, लेकिन इस दौरान आपके बच्चे कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरते हैं। एग्जाम की टेंशन, परफॉर्मेंस का प्रेशर आदि भी उन्हें रहता है। ऐसे में कई बार वे अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर नहीं लगा पाते हैं। इन चुनौतियों से योग बच्चों का बचाव कर सकता है। योग और हेल्दी लाइफस्टाइल से आपका बच्चा न सिर्फ पढ़ाई पर ठीक से फोकस कर पाएगा, बल्कि उसकी याददाश्त भी बढ़ेगी। योग उन्हें कई बीमारियों से भी बचाएगा। कुछ योग स्टूडेंट्स के लिए खासतौर पर फायदेमंद हैं, चलिए जानते हैं इनके बारे में।
कॉम्पीटिशन के इस दौर में बच्चों को कई मानसिक और शारीरिक तनावों से गुजरना पड़ता है। जिसका सीधा असर उनकी एकाग्रता पर पड़ता है। कुछ योग उनकी टेंशन, एंग्जायटी, डिप्रेशन आदि को दूर करके उन्हें रिलैक्स कर सकते हैं। इनके नियमित अभ्यास से कुछ ही समय में रिजल्ट भी नजर आने लगते हैं।
सूर्य नमस्कार पूरे शरीर को सक्रिय करता है। इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है और ब्रेन में ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर तरीके से होती है। यह 12 आसनों का एक क्रम है जो आसानी से सीखा जा सकता है। नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से फोकस और बैलेंस बढ़ता है। इससे बॉडी फ्लैक्सिबल होती है और आपकी पूरी सेहत में सुधार आता है।
शीर्षासन से ब्रेन में ब्लड और ऑक्सीजन दोनों का फ्लो बेहतर तरीके से हो पाता है। यही कारण है कि यह फोकस और मेमोरी दोनों में सुधार करता है। इस योगासन को करने से आपकी टेंशन और एंग्जायटी भी कम होती है, जिससे आप रिलैक्स महसूस करते हैं।
देर तक बैठकर पढ़ने के कारण या टेंशन के कारण कई स्टूडेंट्स का पाचन तंत्र खराब होने लगता है। सर्वांगासन इस परेशानी से राहत दिला सकता है। इससे न सिर्फ पाचन तंत्र में सुधार होता है, बल्कि यह थायराइड ग्रंथि को भी उत्तेजित करता है। इसी के साथ इससे फोकस और मेमोरी दोनों में सुधार होता है।
पद्मासन को कमल आसन भी कहते हैं। यह शांत मन से बैठने की योग मुद्रा है। यह फोकस और याददाश्त बढ़ाने के लिए एक पारंपरिक आसन है। यह मन को शांत करता है और एकाग्रता को बढ़ाता है।
भ्रामरी प्राणायाम को मधुमक्खी श्वास प्राणायाम भी कहते हैं। यह एक शक्तिशाली श्वास व्यायाम है जो मन को शांत करने, फोकस बढ़ाने और टेंशन को कम करने में मदद करता है। यह प्राणायाम मधुमक्खी के भनभनाने जैसी ध्वनि उत्पन्न करता है, जो कानों और मस्तिष्क को एक्टिव करने में मदद करता है।
वृक्षासन यानी ट्री पोज एक बहुत ही आसान योगासन है। यह आपके शरीर के निचले हिस्से को मजबूत करता है, कोर बैलेंस को बनाता और फोकस को भी बढ़ाता है। इसके नियमित अभ्यास से आप मेंटली स्टेबल हो पाते हैं। यह टेंशन और एंग्जायटी को कम करता है।
जिंदगी में माइंडफुलनेस लाने के लिए मेडिटेशन करना हर किसी के लिए जरूरी है। यह आपके मन को शांत करने, एकाग्रता बढ़ाने और फोकस बढ़ाने का काम करता है। यह टेंशन, डिप्रेशन और एंग्जायटी को कम करने में भी प्रभावी है।