Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शारीरिक स्वास्थ्य के साथ दिमाग की ताकत को भी बढ़ाते हैं ये 5 शानदार योगाभ्यास

Benefits of Yoga for Mental Health: हेल्दी जीवन के लिए जितना जरूरी शरीर को फिट रखना है उतना ही दिमाग को भी स्वस्थ रखना जरूरी है। आज हम आपको 5 ऐसे योगाभ्यासों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी फिट रखते हैं।

शारीरिक स्वास्थ्य के साथ दिमाग की ताकत को भी बढ़ाते हैं ये 5 शानदार योगाभ्यास
मानसिक स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास

Written by intern23.seo |Updated : November 1, 2023 3:01 PM IST

Yoga for Mental Health: आयुर्वेद के अनुसार हेल्दी जीवन के लिए बॉडी और माइंड दोनों का स्वस्थ रहना जरूरी है। जिसके लिए आयुर्वेद कई तरह के योगाभ्यास करने की सलाह देता है। नियमित योगाभ्यास करने से हमें न केवल शारीरिक बल्कि कई तरह की मानसिक समस्याओं से भी निजात मिलता है। कुछ ऐसे जबरदस्त योगाभ्यास हैं जिनके नियमित अभ्यास से आप अपने दिमाग को एकाग्र कर सकते हैं। यदि आप घर बैठे अपने दिमाग को तेज करना चाहते हैं तो योग इसके लिए सबसे कारगर उपाय है। आज हम आपको 5 ऐसे योगाभ्यास बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर के साथ दिमाग को भी फिट रखते हैं।

1. भ्रामरी प्राणायाम

दिमाग को तेज करने वाले योगाभ्यासों में भ्रामरी पहले स्थान पर है। इसके नियमित अभ्यास से आपकी नकारात्मक भावनाएं जैसे- क्रोध, चिड़चिड़ापन, निराशा, और चिंता दूर होती हैं। यदि आप अपनी याददाश्त और एकाग्रता को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको रोज 10 मिनट भ्रामरी प्राणायाम जरूर करना चाहिए।

2. पश्चिमोत्तानासन

दिमाग को एकाग्र और स्वस्थ करने के लिए पश्चिमोत्तानासन एक शानदार आसन है। इस आसन के अभ्यास से आप तनाव, क्रोध और चिड़चिड़ाहट से मुक्त होते हैं। इसके अलावा इसे रोज करने से हमारी इच्छाशक्ति बहुत प्रबल होती है।

Also Read

More News

3. शीर्षासन

ये योगाभ्यास सभी आसनों में सबसे शीर्ष पर है, इसलिए इसे शीर्षासन कहा जाता है। इसे करने से हमारे दिमाग की ओर रक्त का प्रवाह बढ़ता है जिससे हमारे दिमाग की कार्यक्षमता में सुधार होता है। यदि आप अपनी याददाश्त को दुरुस्त करना चाहते हैं तो आपको रोज शीर्षासन का अभ्यास करना चाहिए।

4. सर्वांगासन

दिमाग के साथ थायराइड और पैरा-थायराइड ग्रंथि को दुरुस्त करने के लिए सर्वांगासन एक बेहतरीन आसन है। इस आसन के अभ्यास से पीनियल और हाइपोथैलेमस ग्रंथि में रक्त की सप्लाई तेज होती है, जिससे हमारा मानसिक स्वास्थ्य दुरुस्त होता है।

5. हलासन

हलासन भी दिमाग के लिए एक शानदार योगाभ्यास है, इसके नियमित अभ्यास से हमारे मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है और तंत्रिका तंत्र मजबूत होता है। इसके अलावा हलासन करने से पीठ और गर्दन में खिंचाव, तनाव और थकावट दूर होती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ब्रेन योगा के लाभ (Benefits of Brain Yoga)

  • शरीर पहले से ज्यादा एक्टिव रहता है।
  • सोचने की क्षमता बढ़ती है।
  • रचनात्मकता बढ़ती है।
  • एकाग्रता बढ़ती है।
  • तनाव होता है कम।
  • स्मरण शक्ति बढ़ती है।

Disclaimer- ये लेख आपकी जानकारी के लिए है, इसका उद्देश्य केवल आपके ज्ञान में बढ़ोत्तरी करना है। योग आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छा हो सकता है लेकिन किसी भी योगाभ्यास का चिकित्सा के तौर पर अभ्यास करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

About the Author

... Read More