
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : January 18, 2023 3:08 PM IST
Surya Namaskar health benefits: आजकल के व्यस्त जीवन में अगर हेल्दी रहना है, तो सिर्फ डाइट व एक्सरसाइज का ध्यान रखने की आदत से आगे बढ़ना होगा। कुछ अन्य चीजें भी हैं, जो हमें हेल्दी रखने की कोशिश करती हैं और उनमें से एक है योग। हमारे जीवन में अब योग बहुत जरूरी हिस्सा बन चुका है और देखा जा रहा है कि लोग अब योग को अपनाने लगे हैं। हालांकि, कुछ योग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें घर पर नहीं किया जा सकता है क्योंकि इनकी योग मुद्रा बहुत जटिल होती है। इन योग मुद्राओं को हमेशा योग प्रशिक्षक की मदद से ही करना चाहिए। लेकिन कुछ योग ऐसे भी हैं, जिन्हें आप खुद कर सकते हैं और इनसे मिलने वाले हेल्थ बेनेफिट्स कई हैं। ऐसा ही एक योग है सूर्य नमस्कार जिसका अभ्यास रोजाना नियमित रूप से करने से सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं सूर्य नमस्कार के फायदे
लाइफस्टाइल ज्यादा बिजी रहने के कारण लोग अपनी मानसिक हालत का ध्यान नहीं रख पाते हैं और इस कारण से चिंता, तनाव व डिप्रेशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसी मानसिक समस्याओं से बचाव करन के लिए भी सूर्य नमस्कार के फायदे हो सकते हैं। अगर आप भी इन मानसिक समस्याओं से परेशान हैं, तो योग आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन रह सकता है। रोजाना नियमित रूप से सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar for mental health) करने से आपके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और इससे जुड़ी समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है।
सांस से जुड़ी बीमारियां होने से बचाने में भी सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar for respiratory health) योग काफी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से सूर्य नमस्कार योग करने से आपके फेफड़े मजबूत होते हैं, जिससे सांस से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है। साथ ही जो लोग पहले से ही सांस से जुड़ी बीमारियों से ग्रस्त हैं, उनके लिए भी यह योग काफी फायदेमंद माना जाता है।
सूर्य नमस्कार उन योग मुद्राओं में से एक है, जिनसे शरीर कई मांसपेशियों को खिंचाव मिलता है। इससे मांसपेशियों से जुड़ी अकड़न हो जाती है। मांसपेशियों अकड़न या ऐंठन जैसी स्थितियों को दूर करने के लिए सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar for muscle health) काफी फायदेमंद रहता है। अगर आपको बार-बार मांसपेशियों मे ऐंठन या अकड़न रहती है, तो यह योग जरूर करें।
दुनिया की एक बड़ी आबादी मोटापे के खतरे में हैं और इससे बचने के उचित उपाय करना जरूरी है। शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना नियमित रूप से सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar for obesity) योगाभ्यास करना भी काफी फायदेमंद माना जाता है। सही तरीके से इस योगासन का अभ्यास करना और भी कई फायदे देता है।