रोज सुबह करें ये 4 प्राणायाम, शरीर को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे
सेहतमंद रहने के लिए रोजाना प्राणायाम जरूर करना चाहिए। रोजाना योग करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में आराम मिल सकता है। आप रोज सुबह इन प्राणायाम का अभ्यास कर सकते हैं।
Pranayama for Morning: क्या आप रोज सुबह प्राणायाम करते हैं? अगर नहीं, तो इसका अभ्यास करना शुरू कर दें। प्राणायाम करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। प्राणायाम करने से शरीर को आराम मिलता है और मन शांत होता है। मेंटल हेल्थ में सुधार होता है और स्ट्रेस भी कम होता है। अगर आप रोज सुबह प्राणायाम का अभ्यास करेंगे, तो कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाव होगा। रोज प्राणायाम करने से फेफड़ों को मजबूती मिलती है और श्वसन-तंत्र से जुड़ी समस्याओं में आराम मिल सकता है। आइए, योग एक्सपर्ट प्रियंका सिंह से जानते हैं कि सुबह कौन-से प्राणायाम करने से चाहिए?
सुबह के लिए प्राणायाम
1. भस्त्रिका प्राणायाम
आप रोज सुबह भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास कर सकते हैं। इस प्राणायाम को करने से फेफड़ों को मजबूती मिल सकती है और इससे जुड़े रोग दूर हो सकते हैं। अगर आप रोजाना भस्त्रिका प्राणायाम करेंगे, तो इससे सर्दी-जुकाम से राहत मिल सकती है। इस प्राणायाम को करने के लिए आप सुखासन में बैठ जाएं। अब गहरी सांस लें और पूरी ताकत के साथ छोड़ें। इस तरह प्राणायाम करने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं।
2. कपालभाति प्राणायाम
रोज सुबह कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है। इस प्राणायाम को करने के लिए आप किसी आरामदायक स्थिति में बैठ जाएं। पेट को अंदर खींचते हुए झटके से सांस बाहर छोड़ें। इस प्राणायाम को करने से पाचन शक्ति मजबूत बन सकती है। इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट हो सकता है और मन शांत रहता है और तनाव भी कम होता है।
3. अनुलोम-विलोम प्राणायाम
सुबह अनुलोम-विलोम प्राणायाम करना सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है। इस प्राणायाम को करने के लिए दाएं हाथ के अंगूठे से दाईं नाक बंद करें और बाईं नाक से सांस लें इसके बाद दाईं तरफ छोड़ें। इसके बाद, दाईं तरफ से सांस लें और बाईं तरफ से छोड़ें। इससे मन शांत होगा और तनाव से भी राहत मिलेगी।
4. भ्रामरी प्राणायाम
आप रोज सुबह भ्रामरी प्राणायाम भी कर सकते हैं। इस प्राणायाम को करने के लिए तर्जनी उंगली को कानों पर रखें और अपनी आंखों को बंद करें। अब सांस अंदर भरें और हम्म....की आवाज निकालते हुए सांस छोड़ें। इस प्राणायाम को करने से मस्तिष्क को आराम मिलगा और अनिद्रा से छुटकारा मिलेगा। इस प्राणायाम को करने से गुस्सा और चिड़चिड़ापन भी शांत होगा।
Disclaimer: स्वस्थ रहने के लिए आप रोज सुबह इन प्राणायाम का अभ्यास कर सकते हैं। रोजाना इनका अभ्यास करने से शारीरिक और मानसिक सेहत में सुधार हो सकता है। लेकिन, योग करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए और शुरुआत में योग गुरु की देखरेख में ही प्राणायाम करना चाहिए।