New Year 2024: नए साल की शुरुआत से रोज करें इन 3 योगासनों का अभ्यास, पूरे साल रहेंगे फिट और हेल्दी

Yoga Poses: नए साल 2024 में आप भी फिट रहने का प्रण लीजिए और कुछ योगासनों को अपने डेली रूटीन में शामिल करें। इससे आप न केवल बाहरी, बल्कि अंदरूनी रूप से भी स्वस्थ रहेंगे।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : December 29, 2023 9:31 PM IST

Yoga Poses: कुछ ही दिनों में हम साल 2023 को अलविदा कह देंगे और नए साल 2024 का स्वागत करेंगे। नया साल शुरू होने पर हर कोई कुछ न कुछ रिजॉल्यूशन लेता है। आप भी नए साल के मौके पर फिट रहने का संकल्प लें और अपने डेली रूटीन में कुछ योगासनों को शामिल करें। नियमित रूप से योगाभ्यास करने से आप न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे। आज इस लेख में हम आपको ऐसे 3 योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आप नए साल की शुरुआत करेंगे तो पूरे साल फिट और हेल्दी रहेंगे।

भुजंगासन

भुजंगासन के फायदे

को कोबरा पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह योगासन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इस योगासन को से कमर दर्द और पीठ दर्द से राहत मिलती है। साथ ही, यह वजन घटाने में भी मददगार साबित हो सकता है।

भुजंगासन करने का तरीका

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट वाले हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें।

इस स्थिति में 30-60 सेकंड तक रहें।

फिर सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

वृक्षासन

वृक्षासन के फायदे

वृक्षासन को ट्री पोज के नाम से भी जाना जाता है। यही योगासन नर्वस सिस्टम को सक्रिय करने और मस्तिष्क को आराम देने में प्रभावी है। इस योगासन को करने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शारीरिक संतुलन को बढ़ावा मिलता है। इसके नियमित अभ्यास से बच्चों की हाइट बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। साइटिका और पीठ दर्द की समस्या से परेशान लोगों के लिए यह योगासन विशेष रूप से लाभकारी है।

वृक्षासन करने का तरीका

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योग मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।

अब अपने दाहिने पैर को घुटने को मोड़ें और दाहिने पैर के तलवे को बाएं पैर की जांघ पर सटाने का प्रयास करें।

इस दौरान एड़ी ऊपर की तरफ और पंजे जमीन की तरफ होने चाहिए।

बाएं पैर पर शरीर का वजन संतुलित करें और सीधे खड़े रहने की कोशिश करें।

इसके बाद सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाकर नमस्कार की मुद्रा बनाएं।

इस दौरान रीढ़ की हड्डी, कमर और सिर एक सीध में होने चाहिए।

इस स्थिति में 30-60 सेकंड तक रहें।

फिर सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

अधोमुख श्वानासन

अधोमुख श्वानासन के फायदे

अधोमुख श्वानासन का रोजाना अभ्यास करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इस योगासन को करने से मस्तिष्क को आराम मिलता है। साथ ही, पैरों और टखनों की मांसपेशियों के दर्द से भी राहत मिलती है। यह योगासन लिवर और किडनी को स्वस्थ रखने में मददगार है।

अधोमुख श्वानासन करने का तरीका

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अब अपने हाथ और पैरों को जमीन पर रखते हुए, अपनी पीठ और कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.