नींद न आने की समस्या हैं परेशान तो रात में सोने से पहले करें ये 4 योगासन, मिनटों में आएगी गहरी नींद

Yoga For Better Sleep: रात में सोने से पहले कुछ योगासनों को करने से अच्छी और गहरी नींद लाने में मदद मिल सकती है। आइए, जानते हैं इन योगासनों के बारे में -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : December 30, 2024 7:39 PM IST

Yoga Poses For Better Sleep: स्वस्थ रहने के लिए रात को अच्छी और गहरी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जिंदगी में काफी लोगों को नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। रात में नींद न आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे देर रात तक जागना, लैपटॉप या मोबाइल चलाते रहना, रात में देर तक टीवी देखना, तनाव, चिंता या कोई शारीरिक परेशानी। रात में ठीक तरह से न सो पाने के कारण न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी बेहद बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके कारण कई तरह की गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। अगर आप भी रात में नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको एक बार डॉक्टर से परामार्श लेना चाहिए। इसके अलावा, इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अनिद्रा की समस्या को दूर करने और अच्छी नींद लाने में मदद कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

बालासन

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।

अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।

अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।

फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।

इस स्थिति में कुछ सेकंड तक बने रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था  में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।

अब सांस छोड़ते हुए, सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।

इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।

बद्ध कोणासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पैरों को सीधा करके बैठ जाएं।

फिर अपने घुटनों को मोड़कर दोनों तलवों को एक-दूसरे से मिला लें।

इसके बाद अपने हाथों को इंटरलॉक कर लें और पैरों के तलवों को पकड़ लें।

इसके बाद अपनी दोनों आंखें बंद कर लें और पैरों को ऊपर-नीचे हिलाएं।

इस आसन को आप 3-5 मिनट तक कर सकती हैं।

शवासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ा गैप बनाकर रखें।

अब अपने दोनों हाथों को शरीर के समानांतर रखें।

अब गहरी सांस लें और छोड़ें।

कुछ देर के बाद प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source