
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : December 26, 2024 5:28 PM IST
Yoga Poses To Boost Metabolism: आज के समय में मोटापा एक गंभीर समस्या बन चुका है। शरीर का वजन बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें कमजोर मेटाबॉलिज्म भी शामिल है। आपने अक्सर कई लोगों को कहते सुना होगा कि उनका मेटाबॉलिज्म स्लो है। दरअसल, मेटाबॉलिज्म वह प्रक्रिया है, जिससे हमारा शरीर भोजन को ऊर्जा में बदलता है। मेटाबॉलिज्म मजबूत होने से शरीर में कैलोरी और अतिरिक्त फैट को तेजी से बर्न करने में मदद मिलती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। वहीं, अगर मेटाबॉलिज्म स्लो हो, तो वजन धीरे-धीरे कम होता है। साथ ही, कई अन्य समस्याएं भी हो सकती है। ऐसे में, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
अपने दोनों पैरों के बीच 3-4 फीट की दूरी बनाकर रखें।
अपने दोनों हाथों को जांघों के बगल में रखें और अपनी बाहों को कंधे तक फैलाएं।
फिर धीरे-धीरे सांस लेते हुए, दाएं हाथ को सिर के ऊपर ले जाएं। इस दौरान आपका हाथ कान को छूना चाहिए।
अब सांस छोड़ते हुए, अपने शरीर को बाईं तरफ को झुकाएं।
ध्यान रखें कि इस दौरान आपके घुटने मुड़ने नहीं चाहिए।
इस मुद्रा में कुछ देर बने रहें।
इसके बाद प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
आप इस आसन को 3 से 5 बार दोहरा सकते हैं।
इस आसन को करने के लिए जमीन पर घुटने के बल बैठ जाएं और दोनों हाथों को कूल्हों पर रखें।
ध्यान रखें कि दोनों घुटने आपके कंधों के समानांतर हों।
अब गहरी सांस लें और रीढ़ की निचली हड्डी पर आगे की तरफ दबाव डालें।
इस दौरान पूरा दबाव नाभि पर महसूस होना चाहिए।
इसके बाद अपने हाथों से पैरों को पकड़ें और कमर को पीछे की तरफ मोड़ें।।
इस स्थिति में 30-60 सेकंड रुकने के बाद आप धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ सकते हैं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
अपने हाथों को शरीर के पास रखें और हथेलियां को जमीन की तरफ रखें।
इसके बाद सांस अंदर लेते हुए पैरों को धीरे-धीरे उठाएं और और 90 डिग्री का कोण बनाएं।
अब अपनी पीठ को भी ऊपर उठाते हुए सांस बाहर छोड़ते हुए ले जाएं।
फिर धीरे-धीरे पैरों के पंजों को जमीन से छूने की कोशिश करें।
इस स्थिति में 30 सेकंड के लिए रहें।
फिर धीरे-धीरे प्रारंभिक अवस्था में लौट आएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
अपने दोनों पैरों को सटा कर रखें।
अब अपनी दोनों हथेलियों को दोनों जांघों के नीचे रखें।
अब सांस भरते हुए अपने पैरों को ऊपर उठाने की कोशिश करें।
इस स्थिति स्थिति में 30 से 60 सेकंड तक रहें।
फिर अपनी प्रारंभिक मुद्रा में लौट आएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
इस आसन काे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।
अब अपने पैराें काे ऊपर उठाएं और अपने दाेनाें हाथाें से कमर काे सहारा दें।
इस दौरान अपने पैराें काे एकदम सीधा रखें।
इस मुद्रा में 30-50 सेकेंड रुकें।
इसके बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।