योग करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

योग क्लास कोई पार्क या रिश्तेदार का घर नहीं है, इसलिए वहां अपने दोस्तों के साथ जानें से बचें। योग अकेले और शांति में ज्यादा अच्छे से होता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 27, 2019 12:10 PM IST

अपने स्वस्थ और अच्छी सेहत के लिए लोग योग करना पसंद करते हैं। कुछ अपने घर में ही योग के लिए स्थान बना लेते हैं तो कुछ योगा क्लास जाना शुरू कर देते हैं। योग करते वक्त हमें कई सारी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है, विषेशकर जब आप 10-12 लोगों के बीच योग कर रहे हों। जानें, कौन सी हैं वे गलतियां जो योग करने के दौरान दूसरों का ध्यान भटका सकती हैं...

खुशबूदार सेंट लगाकर जाना : आप योग करने जा रहे हैं ना कि किसी पार्टी में, इसलिए योग क्लास कभी भी परफ्यूम या सेंट लगाकर ना जाएं। योग के दौरान सांस को बाहर और स्वच्छ सांस को अंदर लेने की प्रक्रिया सिखाई जाती है, ऐसे में आपका खूशबूदार सेंट वहां मौजूद योग सीख रहे अन्य लोगों का ध्यान भटका सकता है।

घुटने के दर्द से हैं परेशान, नियमित करें ये 5 योगासन दूर होगा दर्द

दूसरों से दूरी बनाए रखें : अक्सर लोग योग क्लास में गहरी दोस्ती दिखाने लगते हैं। वह भी वहीं अपनी चटाई रखेंगे, जहां उनके दोस्त ने रखी होगी, जो कि बिल्कुल गलत है। योग के कुछ आसन ऐसे भी होते हैं जिनके लिए ज्यादा जगह की जरूरत होती है इसलिए कोशिश करें गैप बनाकर रखने की।

बातें करें कम : योग क्लास कोई पार्क या रिश्तेदार का घर तो नहीं है, इसलिए वहां अपने दोस्तों के साथ जानें से बचें। योग अकेले और शांति में ज्यादा अच्छे से होता है। अगर गलती से कोई वहां दोस्त मिल भी जाए या कोई अच्छा दोस्त बन जाए तो उससे बातें करने से बचें।

बिना हल्ला किए योग को बीच में छोड़ें : कई बार हम कुछ करने लगते हैं और फोन पर कुछ जरूरी काम आ जाता है। योग करते वक्त अगर ऐसा हो तो चुपचाप बिना हल्ला किए हुए आप योग क्लास से बाहर निकल जाएं। इससे दूसरों का ध्यान नहीं भटकेगा। योग ट्रेनर को आप बाद में या दूसरे दिन अपनी क्लास बीच में छोड़ने की मजबूरी बता सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.