बार-बार पेट की गैस से परेशान? सुबह Kapalbhati Pranayama करने से दूर होगी पेट की ये 4 बीमारियां

Kapalbhati yoga for gas बार-बार गैस बनना पेट से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत हो सकता है, जिसका इलाज कपालभाति प्राणायाम की मदद से भी किया जा सकता है। जानें पेट के लिए कपालभाति के फायदे और इसे कैसे करें।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 19, 2023 12:09 PM IST

Kapalbhati Yoga health benefits: शारीरिक रूप से हेल्दी रहने के लिए पेट को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी हो गया है। लेकिन आजकल लोगों के लगातार बिगड़ रहे लाइफस्टाइल और अनुचित खान-पान के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगी है। आपने भी अपने जीवन में कभी न कभी पेट की परेशानियों का सामना जरूर किया होगा। पेट की ज्यादातर खराब पाचन के कारण होती हैं और उसके लिए आपको दवाओं की जरूरत नहीं पड़ी है। खाली अपने लाइफस्टाइल में सुधार लाकर इसे दूर किया जा सकता है। रोजाना सुबह के समय कपालभाति प्राणायाम करके पाचन से जुड़ी इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है। अगर आप भी अक्सर पाचन से जुड़ी समस्याओं के परेशान रहते हैं, तो कपालभाति प्राणायाम आपके लिए काफी फायदेमंद है। चलिए जानते हैं कपालभाति प्राणायाम के फायदे

पेट की गैस खत्म करे प्राणायाम (Kapalbhati Yoga for stomach gas)

अगर आपको बार-बार पेट की गैस से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, तो आपके लिए कपालभाति प्राणायाम बहुत फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से कपालभाति अभ्यास करने से पेट में अतिरिक्त गैस बनना बंद हो जाती है और बार-बार गैस पास होने की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

कब्ज दूर करने के लिए प्राणायाम (Kapalbhati Yoga for constipation)

बार-बार गैस पास होना कब्ज का एक संकेत हो सकता है। अगर आप रोजाना पूरी तरह से अपना पेट साफ नहीं कर पा रहे हैं, तो भी कपालभाति आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यहां तक कि कुछ योग प्रशिक्षकों का मानना है कि नियमित रूप से कपालभाति अभ्यास करने से कब्ज को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

सीने में जलन को रोके प्राणायाम (Kapalbhati Yoga for Heartburn)

सही से पाचन न होना सीने में जलन का कारण बन सकता है और यह भी पेट में गैस का एक संकेत है। अगर आपको खाना खाने के बाद, लेटने के दौरान या सुबह के समय सीने में जलन रहती है, तो आपको कपालभाति अभ्यास करना चाहिए। यह ऐसा प्राणायाम है, जो आपको सीने में जलन से छुटकारा दिला सकता है ।

पेट दर्द का इलाज करे प्राणायाम (Kapalbhati Yoga for stomach pain)

पेट में ज्यादा गैस बनना दर्द का कारण बन सकता है। गैस के कारण कुछ लोगों को पेट के निचले हिस्से (पेडू) तो किसी को छाती के ठीक नीचे वाले पेट के हिस्से में तेज दर्द होता है। नियमित रूप कपालभाति करने से गैस के कारण हो रहे पेट के दर्द का इलाज किया जा सकता है। यहां तक कि कुछ लोगों को गैस के कारण छाती में दर्द होने लगता है, कपालभाति की मदद से इसके खतरे को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।

कैसे करें कपालभाति (How to do Kapalbhati Pranayama)

कपालभाति करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें -

  • मैट बिछाकर उस पर वज्रासन मुद्रा में बैठ जाएं
  • दोनों हाथों की हथेली ऊपर और उन्हें घुटने पर रखें
  • इस दौरान कोहनी हल्की सी मुड़ी हुई होनी चाहिए
  • आंखें बंद रखें और धीरे-धीरे गहरी सांस लेना शुरू करें
  • सांस लेने के दौरान पेट को फुलाने की कोशिश करें
  • अब झटके के साथ सांस छोड़ते हुए पेट को सिकोड़ लें

इस प्रक्रिया में आप 10 से 20 बार सांस ले सकते हैं। सुबह के अलावा इसे शाम के समय भी किया जा सकता है। दिन में दो बार करने से और ज्यादा फायदा मिलता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source