
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 5, 2020 6:09 PM IST
International Yoga Week 2020 : बढ़ते वजन से हैं परेशान तो करें ये 2 योगासन, वजन होगा तेजी से कम, पेट की चर्बी भी होगी कम।
योग के महत्व (Importance of yoga) को समझते हुए आज दुनिया भर के लोग योग का अभ्यास करने लगे हैं। इन दिनों ऋषिकेश (Rishikesh) में भी 7 दिवसीय ''अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह'' (International Yoga Week 2020 in hindi) मनाया जा रहा है। यह योग फेस्टिवल 1 मार्च से लेकर 7 मार्च तक चलेगा। हर साल योग के इस पर्व में हजारों लोग शामिल होते हैं, उनमें योग को पसंद करने वालों की संख्या अधिक होती है। 2019 में 80 से अधिक देशों के 2000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए थे। योग के इस फेस्टिवल (#IYF2020) का मुख्य मकसद है वेलनस। वजन कम करने के लिए भी लोग योग का सहारा ले रहे हैं। कुछ ऐसे योग हैं, जिनके रेगुलर अभ्यास से आप अपना वजन कम (Yoga for weight loss in hindi) कर सकते हैं।
आज अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। वजन बढ़ने से कई सारी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। आप वजन कम करने के लिए कई तरीके आजमाते हैं, डायटिंग करते हैं, लेकिन कुछ लोगों को फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। निराश होने की जरूरत नहीं। वजन कम करने के लिए दवाइयों का सहारा न लें। आप योग के कुछ आसान से आसनों के जरिए भी अपना वजन कम कर सकते हैं। प्रतिदिन इन आसनों को सिर्फ 10 मिनट करें और मोटापे की समस्या से निजात पा सकते हैं। जानें, कौन से हैं वे आसन जो वजन को कम करते हैं।
International Yoga Week 2020 : नियमित करें योगाभ्यास, कई रोग रहेंगे कोसों दूर, जानें योग के फायदे
हस्तपादासन करने के लिए पैरों को साथ में जोड़े हुए सीधे खड़े हो जाएं। हाथों को शरीर के साथ लगाएं। शरीर के वजन को दोनों पैरों पर सामान रूप से डालें। फिर सांस को बाहर छोड़ते हुए कमर के ऊपरी भाग को धीरे-धीरे सामने की ओर झुकाएं। घुटनों को बिल्कुल सीधा रखें। सांस छोड़ते समय छाती को घुटनों की तरफ ले जाएं। शुरुआत में इस स्थिति में 10 सेकेंड तक रहें और फिर सामान्य स्थिति में आकर 5 सेकेंड आराम करें और इस आसन को कम से कम 5-6 बार करें।
पेट की चर्बी को कम करने के लिए भुजंगासन बहुत फायदेमंद है। इस आसन को करने से वजन बहुत जल्दी वजन घटने लगता है। भुजंगासन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों को माथे के नीचे टिकाएं। दोनों पैरों के पंजों के साथ रखें। फिर अपने माथे को ऊपर ऊठाएं और दोनों बाजुओं को कंधों के समान लाएं। ऐसा करने पर शरीर का सारा भार बाजुओं पर पड़ेगा। अब शरीर के अगले भाग को बाजुओं के सहारे ऊपर उठाएं। शरीर को स्ट्रेच करके लंबी सांस लें। कुछ समय तक इस आसन को करें। फिर दोबारा पेट के बल लेट जाएं।