International Yoga Week 2020 : नियमित करें योगाभ्यास, कई रोग रहेंगे कोसों दूर, जानें योग के फायदे

ऋषिकेश में इन दिनों 7 दिवसीय ''अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह'' (International Yoga Week 2020 in hindi) चल रहा है। यह योग फेस्टिवल 1 से लेकर 7 मार्च तक चलेगा। जानें, योग के फायदों के बारे में यहां...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 3, 2020 4:54 PM IST

ऋषिकेश (Rishikesh) को विश्व की योग राजधानी (yoga capital of the world) कहा जाता है, जहां इन दिनों 7 दिवसीय ''अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह'' (International Yoga Week 2020 in hindi) चल रहा है। यह योग फेस्टिवल 1 मार्च से लेकर 7 मार्च तक चलेगा। हर साल योग के इस पर्व में हजारों लोग शामिल होते हैं, उनमें योग को पसंद करने वालों की संख्या अधिक होती है। 2019 में 80 से अधिक देशों के 2000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए थे। योग के इस फेस्टिवल (#IYF2020) का मुख्य मकसद है वेलनस। संस्कृत से उत्पन्न हुआ शब्द "युजी" (Yuji) का अर्थ होता है यूनियन, योग, शक्ति, जागरूकता और सद्भाव। हालांकि, योग एक प्राचीन भारतीय प्रथा है, जो तन-मन को दुरुस्त रखता है। योग आज पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुका है।

International Yoga Day 2019ः योग के लाभ, अर्थ, थीम और शुरू होने की कहानी, जानें सबकुछ

योग की व्यापक लोकप्रियता के एक से अधिक कारण हैं। शोध के परिणाम बताते हैं कि तनाव कम करने से लेकर वजन कम करने तक में योग मदद करता है। योग का जो लोग नियमित अभ्यास करते हैं, उन्हें कई फायदे होते हैं। यदि आप भी हर दिन योगाभ्यास करते हैं, तो आपको भी पता होगा योग के फायदों (Yoga benefits) के बारे में। लेकिन, जो लोग योग नहीं करते हैं, वो इसका अभ्यास जरूर करें। जानें, योग के फायदों के बारे में यहां....

योग से होने वाले 5 फायदे (Benefits of yoga in hindi) 

1 हर दिन सुबह में सूर्यनमस्कार करें। यदि आप एक स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं, तो अपने व्यस्त कार्यक्रम में से कुछ समय निकालकर सांस लेने वाले व्यायाम करें। रोजाना कुछ मिनट के लिए योग करें।

2  रोजाना योग करने से आप अपनी ध्यान क्षमता बढ़ा सकते हैं। इससे याददाश्त और प्रोडक्टिविटी भी बढ़ती है।

3  योग के जरिए आपकी मांसपेशियों में होने वाला दर्द दूर होता है। आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में यह मदद करता है।

4  यह आपके शरीर को मजबूत बनाने और रीढ़ को स्थिर करने में मदद करता है। इससे पीठ दर्द, तनाव और अवसाद को दूर कर सकते हैं।

5 यह आपके मन, शरीर और आत्मा को स्थिर करता है और शांति और आनंद से आपको भर देता है।

Yoga for Sound Sleep : रात में अच्छी नींद लेने के लिए नियमित करें ये 4 योगासन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source