योग की शुरुआत करने वाली महिलाओं के लिए 5 आसान योगासन

योग की शुरुआत करने की बात जब आती है तो लोग सोचते हैं कि कौन सा योगासन योग की शुरुआत में करना चाहिए. आप इन 5 योगासन से योग की शुरुआत करें.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : June 20, 2019 11:37 AM IST

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 मनाया जा रहा है. जहां एक और पूरे विश्व के लोग योग को अपनाकर अपनी फिटनेस को ठीक कर रहे हैं. वहीं प्रतिदिन योग करने से कई बीमारियों के ठीक होने के शोध भी आ रहे हैं. जो लोग योग की शुरुआत करते हैं उनके लिए सबसे अहम सवाल होता है कि योग की शुरुआत कैसे करें ? पहली-पहली पार योग की शरुआत करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?

अगर आप भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 के अवसर पर योग की शुरुआत करना चाहती हैं तो आपको कुछ विशेष योगासन के बारे में जानना चाहिए.

महिलाओं को योग की शुरुआत करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी योगासन करने में परेशानी का सामना करती हैं तो इन 5 योगासन के माध्यम से योग को आसान कर सकती हैं.

child pose Yogaasana

बालासन से करें योग की शुरुआत 

बालासन योग की शुरुआत करने के लिए सबसे अच्छा योगासन है. अगर आप योग की शुरुआत कर रही हैं तो इस योगासन से कर सकती हैं. बालासन योगासन तनाव और डिप्रेशन को कम करने वाला होता है. आइए जानते हैं बालासन योग करने का आसान तरीका.

जब आप बालासन योग करने के लिए तैयार हों तो योग की चटाई पर आ जाएं.

दोनों पैर को मोड़ते हुए एड़ियों पर बैठ जाएं.

एड़ियों पर आपके पूरे शरीर का वजन पड़ना चाहिए.

जब आप एड़ियों पर बैठी हों तो हथेली को जमीन पर लगा कर रखें.

अब आगे की ओर झुकते हुए जमीन पर सर को लगा दें.

जब आप नीचे की ओर झुके हूं तो कुछ देर रूकें.

कुछ देर के बाद धीरे-धीरे उठें. ऐसा आप योग की शुरुआत में 3 से 5 बार कर सकती हैं.

Vrikshasana Yoga asana For women

वृक्षासन योगासन महिलाओं के लिए खास 

वृक्षासन योग महिलाओं के लिए बहुत खास होता है. इससे महिलाओं को अपने शरीर का संतुलन बनाने में मदद मिलती है. महिलाओं को यह योगासन रोजाना करना चाहिए. वृक्षासन योगासन बहुत आसान भी होता है. आइए जानते हैं वृक्षासन योगासन करने का आसान तरीका

सबसे पहले सीधे खड़े हो जायें. दोनों पैरौं के बीच कम से कम एक फीट का अंतर होना जरूरी है.

दाहिने पैर को मोड़ते हुए उसे मजबूती से बाईं जांघ पर रखें.

बाएं पैर को सीधा रखते हुए संतुलन बनाएं रखे.

अच्छा संतुलन बनाने के बाद गहरी सांस लें और हाथ को सिर के ऊपर ले जाकर दोनों हथेलियों से नमस्कार की मुद्रा बनाएं.

रीढ़ की हड्डी को सीधा रखना सुनिश्चित करें और कुछ गहरी सांस लीजिए.

धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे लाएं और धीरे से दाहिने पैर को सीधी करें और रिलैक्स हो जाएं.

अब बाएं पैर को दाहिनी जांघ पर रखकर इस आसन को दोहराएं.

ताड़ासन

जो लोग योग की शुरुआत कर रहे हैं उनके लिए ताड़ासन योग सबसे अच्छा माना जाता है. अगर आप महिला हैं तो यह योग आपको जरूर करना चाहिये. महिलाओं को यह योग करने में आसान भी होता है. आइए जानते हैं ताड़ासन योग करने का तरीका.

ताड़ासन करने के लिए सबसे पहले आप खड़े हो जाएं.

पैरों और थाइज को अलग-अलग रखें। सांस भरते हुए एड़ी को ऊपर उठाएं और अपनी थाइज को जितना ज्यादा स्‍ट्रेच ला सकती हैं लाएं.

सांस भरते हुए अपने पेट और चेस्‍ट में स्‍ट्रेच पैदा करें.

सांस छोड़ते समय अपने कंधों को सिर से दूर ले जाएं.

गर्दन की हड्डी के क्षेत्र को फैलाएं और अपनी गर्दन लंबी करें.

शुरुआत में संतुलन बनाने के लिए आप इस आसन को दीवार के सहारे कर सकते हैं.

इससे आपका शारीरिक संतुलन बना रहेगा.

नौकासन

अपनी योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और अपने हाथों को अपने किनारे पर रखकर शरीर से लगा दें.

एक लंबी गहरी सांस लें और सांस छोड़ते हुए हाथों को पैरों की ओर खींचे और अपने पैरों और छाती को उठाएं.

आपके हाथ आपके पैरों की सीध में होने चाहिए. आपकी आंखें हाथों की उंगलियों पर होनी चाहिए.

लंबी गहरी सांस लेते हुए आसन को बनाए रखें. सांस छोड़ते हुए धीरे से जमीन पर वापस आएं और विश्राम करें.

नौकासन कमर और पेट की मांसपेशियों को सुदृढ़ रखने में मदद करता है और आपकी पीठ और गर्दन को मजबूत बनाता है.

भुजंगासन महिलाओं के लिए क्यों है खास 

भुजंगासन से पीठ के निचले हिस्से की मसल्‍स, रीढ़ की हड्डी और भुजाएं मजबूत बनती हैं. इससे छाती चौड़ी होती है. आसन को नियमित रूप से करने से आप बेहतर ढंग से सांस ले सकते हैं.

सबसे पहले दोनों पैर एक साथ रखते हुए पेट के बल लेट जाएं.

अपने हाथों को मैट पर कंधे के नीचे की ओर रखें.

सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपने सिर को ऊपर उठाएं और धीरे-धीरे इसे वापस झुकाएं.

सांस लेते हुए शरीर के अगले भाग को कमर तक ऊपर की ओर उठाएं.

आपको इस आसन में अपने हाथों से सहारा देना होगा.

कोहनियों को सीधा रखें और अपनी हथेलियों पर दबाव को महसूस करें.

कमर पर ज्यादा खिंचाव नहीं आना चाहिए.

कुछ सेकेंड इसी अवस्था में रहें.

गहरी सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आएं.

उपरोक्स 5 योगासन से आप योग की शुरुआत कर सकते हैं. ये सभी 5 योग सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं हैं. इन योगासनों को कई भी कर सकता है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source