Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
विश्व योग दिवस 2023: आज के मॉडर्न समय में जहां मेडिकल साइंस और हेल्थ सिस्टम इतना एडवांस हो गया है लेकिन फिर भी लोगों के बीच योग के प्रति दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। बहुत से लोग आज भी योग को एक स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज समझते है जो कि बहुत गलत है। क्योंकि यह न सिर्फ शरीर को स्ट्रेच करता है, बल्कि आपके दिमाग और मन को भी स्ट्रेच देता है। सरल शब्दों में कहें जो यह प्रैक्टिस सिर्फ आपके शारीरिक स्वास्थ्य की ही नहीं बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य की भी है। पूरी दुनिया खासतौर पर वेस्टर्न सिविलाइजेशन में, योग के प्रति लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है और उसे पीछे बहुत सी वजह भी हैं। सबसे पहली और मुख्य वजह यह है कि योग आपके जीवन को पूरी तरह से बदल देता है। आज योग दिवस के मौके पर आपके लिए भी यह जानना जरूरी है कि आखिर योगाभ्यास आपके जीवन को पूरी तरह से कैसे बदल देता है। चलिए नीचे बताए गए इन बिंदुओं के माध्यम से यह जानने की कोशिश करते हैं।
अगर किसी चीज के लिए योग को सबसे ज्यादा जाना जाता है, तो इसी चीज के लिए जाना जाता है क्योंकि योग हमारे मन और तन को आपस में जोड़ देता है। एक नियमित रूप से योगाभ्यास करने वाला व्यक्ति खुद अपने मन और तन के कनेक्शन को महसूस करने लगता है। योग के माध्यम से ही आप अपने मन से तन को और तन से मन को कंट्रोल कर पाने में सक्षम होते हैं।
हमारी संस्कृति में माना जाता है कि व्यक्ति के शरीर से ज्यादा उसके विचार शुद्ध होने जरूरी है। जिस प्रकार व्यक्ति रोजाना अपने शरीर को साफ करता है, उसे रोजाना विचार भी साफ करने चाहिए। योग के माध्यम से ऐसा किया जा सकता है। नियमित रूप से, सभी सावधानियां बरतते हुए और पूरे फोकस के साथ जब आप योग करते हैं, तो आपके विचार अपने आप शुद्ध होने लगते हैं।
आजकल की खराब जीवनशैली और बढ़ते वर्कलोड के कारण हमारा मन चंचल हो जाता है और यही कारण है आजकल लोगों में बढ़ती मानसिक बीमारियों का। योग की माध्यम से मन के संतुलन को फिर से बनाया जा सकता है, जिससे आपका मन शांत रहता है और मानसिक बीमारियां दूर रहती हैं।
योग के प्रशिक्षकों का मानना है कि योग आपके पूरे व्यक्तित्व में बदलाव कर देता है। जैसा कि ऊपर वाले पॉइंट्स में बताया गया है कि योग आपके विचारों को शुद्ध कर देता है और आपके मन को संतुलित कर देता है। इन बदलावों से आपका व्यक्तित्व भी पूरी तरह से बदल जाता है और यह नया व्यक्तित्व बहुत संतुलित होता है।
शरीर के अंदर किसी भी प्रकार की बुरी आदत हो, चाहे वह शारीरिक हो या फिर मानसिक, योग इन सभी बुरी आदतों को आपके शरीर से निकालने में सक्षम है। अगर आपको भी कोई बुरी आदत परेशान कर रही है और उसे छुड़ा नहीं पा रहे हैं, तो आपको भी पूरे फोकस के साथ योग से जुड़ जाना चाहिए।
इन सभी बदलावों के साथ योगाभ्यास करने से शरीर में भी अनेक बदलाव आते हैं, योग आपके शरीर के लगभग हर एक फंक्शन में सुधार करता है, जिससे आपका स्वास्थ्य स्तर बढ़ता है। बीमारियां दूर रहती हैं। अगर आप भी योग की मदद से ये बदलाव अपने जीवन में देखना चाहते हैं, तो किसी अच्छे योग प्रशिक्षक से संपर्क करें।