
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 28, 2022 7:31 AM IST
कई लोगों का शरीर ऐसा होता है कि वे कुछ भी खा लें लेकिन उनका वजन नहीं बढ़ता है। अंडरवेट होने के कारण उन्हें शर्मिंदगी भी महसूस होती है और वे वजन बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। वैसे तो मार्केट में वजन बढ़ाने के लिए कई प्रोडक्ट्स जैसे कैप्सूल, पाउडर या सिरप आदि आते हैं, जिनमें वजन बढ़ाने का दावा किया जाता है। लेकिन इनमें से कुछ प्रोडक्ट्स केमिकल बेस्ड होते हैं और स्वास्थ्य को कई नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन आप योग ऐसी चीज है, जो बेहद प्रभावी होता है और इससे किसी प्रकार का साइड इफेक्ट्स भी नहीं होता है। अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो हम आपको 4 ऐसे योगासनों के बारे में बताएंगे, जो आपकी भूख बढ़ाएंगे, चयापचय व पाचन क्रिया को तेज करेंगे और आपका वजन बढ़ाएंगे। अगर आप वजन बढ़ाने की सही डाइट ले रहे हैं, तो उसके साथ भी आप ये योग मुद्राएं कर सकते हैं। चलिए जानते हैं वजन बढ़ाने वाले योगासनों के बारे में।
भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहा जाता है। यह योगासन उन मांसपेशियों के आकार को बढ़ाता है, जो शरीर का वजन बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाती हैं जैसे कंधे, सीने, पीठ व उसके ऊपरी भाग, कमर और जांघ की मांसपेशियां। रोजाना 15 मिनट भुजंगासन करने ये मांसपेशियां स्ट्रेच होंगी और धीरे-धीरे इनके आकार में वृद्धि होने लगेगी।
मंडूकासन यानी फ्रॉग पोज भी वजन बढ़ाने में काफी कारगर माना जाता है और इसे भेकासन के नाम से भी जाना जाता है। मंडूकासन पेट के अंदरूनी अंगों को उत्तेजित करता है और कमर व कूल्हों की मांसपेशियों में खिंचाव लाता है। पेट के अंग उत्तेजित होने से पाचन क्रिया तेज होती है और कमर की मांसपेशियों में खिंचाव आने से उनका आकार बढ़ता है। दुबले-पतले शरीर वाले लोगों को रोजाना 15 से 20 मिनट यह योगासन करना चाहिए।
शॉल्डर स्टैंड यानी सर्वांगासन भी वजन बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। वजन बढ़ाने के लिए भी पाचन व चयापचय का सही काम करना भी जरूरी होता है। कुछ लोगों को मेटाबॉलिज्म बहुत तेज होता है और इस कारण से उनका वजन नहीं बढ़ पाता है। सर्वांगासन मेटाबॉलिज्म को सामान्य स्तर पर लाता है और पाचन क्रिया को भी सही करता है, जिससे वजन सामान्य रूप से बढ़ने लगता है।
दुबले-पतले लोगों की मांसपेशियां आमतौर पर पतली होती है, जिस कारण से उनका शरीर भी पतला लगता है। ऐसे में धनुरासन योगाभ्यास करना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। धनुरासन योग मुद्रा की सबसे खास बात यह है, यह शरीर के लगभग हर हिस्से में मौजूद मांसपेशियों में खिंचाव लाता है। मांसपेशियों को समय-समय पर खिंचाव होना और अच्छी डाइट लेने से शरीर का वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
हालांकि, अगर आप पहली बार योगासन करने जा रहे हैं, तो किसी अच्छे योग प्रशिक्षक से संपर्क करें। साथ ही अगर आपको कमजोरी या थकाम महसूस हो रही है या फिर आप हड्डी, हृदय या सांस संबंधी किसी बीमारी से पीड़ित है, तो योग शुरू करने से पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर कर लेना चाहिए।