... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 14, 2018 9:46 PM IST
30 मिनट योग से बदल सकती है जिंदगी। © Shutterstock
वर्तमान समय में सबसे बड़ी समस्या लोगों की फिटनेस को लेकर है। हर कोई अपने जीवन की भागदौड़ में अपनी फिटनेस का ध्यान नहीं दे पा रहा है। फिटनेस के प्रति लापरवाही के कारण इंसान जवानी के दिनों में ही बीमारियों का शिकार होने लगा है। लेकिन इससे कैसे छुटकारा मिले इसकी भी खोज नहीं करता है और न ही प्रयास करता है। हम यहां योग से कैसे अपने जीवन को बीमारियों को दूर कर सकते हैं और अपनी फिटनेस को बरकरार रख सकते हैं उसके बारे में बता रहे हैं। आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस रोजाना 30 मिनट तक योग करना है। 30 मिनट का योग आपको जीवन को कई गुना बेहतर बना सकता है। योगा के एक्सपर्ट्स जो होते हैं उनका मानना है कि रोजाना 30 मिनट योग करने वाला इंसान पूरी तरह से फिट तो रहता ही है साथ में पूरे दिन ऊर्जावान बना रहता है। तो आइए जानते हैं अगर आप रोजाना 30 मिनट योग करते हैं तो क्या-क्या फायदे होते हैं।
फिटनेस के साथ रहते हैं खुश
कोई व्यक्ति फिट तभी है, जब वह न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक व भावनात्मक रूप से भी फिट हो। सेहतमंद होने का अर्थ केवल बीमारी से दूर होना ही नहीं है, बल्कि जीवन को पूरी शिद्दत से जीना है। यदि आप उत्साही हैं, प्यारे हैं और प्रसन्नचित्त हैं, तो ही आप स्वस्थ है। इन मामलों में योग आपकी काफी मदद करता है। योगासन और प्राणायाम कुल मिलाकर आपको कंप्लीट फिटनेस मुहैया कराता है।
सांस और फेफड़े रहते हैं मजबूत
योग में श्वास(सांस) लेने की प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण होती है। योग श्वास पर नियंत्रण रखने की कला सिखाता है। यह मस्तिष्क के दोनों हिस्सों में संतुलन बनाने का काम करता है।
ये भी पढ़ेंः वजन नहीं हो रहा है कम इस तरीके से डायट में शामिल करें ये 3 ड्रिंक्स।
मोटापा रहेगा दूर
हर कोई वजन कम करने में मदद करता है। योग यहां भी आपकी पूरी मदद करता है। सूर्य नमस्कार और कपाल भारती प्राणायम आपको शरीर पर जमा अतिरिक्त चर्बी से राहत दिलाने में मदद करता है। और तो और, नियमित रूप से योग करने से आप शरीर के लिए उपयोगी भोजन के प्रति संवेदनशील होते हैं। इससे आपको अपने वजन पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत
तन, मन और आत्मा यही तो हमारा पूरा अस्तित्व। इन तीनों में से यदि कोई भी अपने सही संतुलन में न हो, इसका असर बाकी दोनों पर भी पड़ता है। शरीर बीमार हो, तो मन शांत नहीं रह सकता और मन अगर सही स्थान पर न हो तो शरीर बीमार रहता है। योगासन अवयवों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। इसके साथ ही प्राणायाम और ध्यान तकनीक तनाव को दूर कर आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं।
स्ट्रेस और डिप्रेशन रहता है दूर
रोजाना थोड़ी देर तक योग करने से आपको तनाव से मुक्ति दिलाने में मदद करता है। योग न केवल आपको मानसिक बल्कि शारीरिक तनाव से भी राहत दिलाता है। योगासन, प्राणायाम और ध्यान तनाव को दूर करने में प्रभावी होता है।