... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : June 21, 2018 11:48 AM IST
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश भर में आयोजन हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही राज्यों के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने स्तर पर इन आयोजनों में हिस्सा लिया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने गुरुवार को ऐतिहासिक रिज मैदान में स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों के साथ योग किया। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा भी मौजूद थे।
राज्यपाल देवव्रत ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए लोगों से अपने दैनिक क्रियाकलापों में योग को शामिल करने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक ले गए हैं और आज पूरी दुनिया इसे अपना रही है। हमें भी योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। योग केवल आसन नहीं, संपूर्ण जीवनशैली है। अब तो दुनिया भर के लोग योग के महत्व को समझ रहे हैं। हमें भी इसके निरंतर अभ्यास को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राज्य में युवाओं, महिलाओं, स्कूली बच्चों और विभिन्न संस्थानों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
स्रोत: IANS Hindi.
चित्रस्रोत: Shutterstock