
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : January 20, 2020 3:37 PM IST
Daily facial yoga can help eliminate these lines and will help firm your cheeks. Clench your teeth together, and now smile. Stretch your muscles while you smile. Hold for 10 seconds and release.
क्या आपको भी कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां, डार्क सर्कल, रूखी त्वचा जैसी समस्याओं को झेलना पड़ रहा है, तो परेशान ना हों। फेशियल योग (Facial yoga) आपकी इन सभी समस्याओं को दूर कर देगा। इसे नियमित करने से त्वचा में कसाव आने के साथ ही झुर्रियों, मुंहासों, काले घेरे, उम्र के लक्षण आदि कम होने लगते हैं। फेशियल योग से त्वचा पर ग्लो और निखार आती है। आप पहले से और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगेंगी। जानें, कैसे करें फेशियल योग और इससे त्वचा को क्या-क्या फायदे (Facial yoga benefits) होते हैं…
डार्क सर्कल से पाना है छुटकारा तो काम आएंगे ये 10 घरेलू नुस्खे
कम उम्र में झुर्रियां परेशान करने लगी हैं, तो फेशियल योग (Facial yoga benefits) से इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले गहरी सांस लें। मुंह में ढेर सारा हवा भर लें। पांच सेकेंड के लिए इसी मुद्रा में रहें। चेहरा बिल्कुल गुब्बारा सा फूला हुआ नजर आना चाहिए। इससे चेहरे की त्वचा में कसाव आएगा साथ ही फेफड़े भी हेल्दी रहेंगे। इससे गालों की झुर्रियां दूर होती हैं। ऐसा पांच से आठ बार करें।
Face Fat : चेहरे पर जमी चर्बी को कम करने के आसान उपाय
खुलकर हंसने से भी चेहरे की तमाम समस्याएं दूर होती हैं। चेहरे में कसाव आता है। हास्यासन करने से चेहरे पर ग्लो आती है। इसके लिए आप सुबह के समय खूब जोर से हंसे। हंसने से चेहरे के साथ ही शरीर की सभी मांसपेशियों की भी कसरत होती है। फेफड़ों में अधिक ऑक्सीजन जाती है, जिससे रक्त शुद्ध होता है।
गालों पर हल्के हाथों से मारने से गालों पर जमी चर्बी कम होने लगती है। इसके लिए आपको सुखासन में बैठना होगा। उंगुलियों से अपने गालों को 2-3 मिनट तक लगातार थपथपाएं। इस प्रक्रिया से चेहरे पर निखार आती है।
ये हैं झुर्रियों से बचने के 7 बेहतर उपाय, गर्मी में जरूर करें फॉलो वरना बदरंग हो सकती है त्वचा
कई बार कम उम्र में ही चेहरे पर लकीरें नजर आने लगती हैं। माथे, गाल पर हुई इन लकीरों से छुटकारा पाने के लिए फेशियल योग करें। जोर-जोर से हंसे। होंठ और नाक के बीच के हिस्से को दबाएं। उभरे हुए हिस्से को लगभग 20 बार दबाकर रखें।