hamburger icon
A
Read in English

कमर दर्द और कंधे की अकड़न दूर करने के लिए करें ये योगासन

कमर दर्द और कंधे की अकड़न दूर करने के लिए ये 2 योगासन बहुत लाभदायक होते हैं. अगर आपको कमर में दर्द रहता है तो नियमित तौर पर इन दो योगासनों को जरूर करें.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 17, 2020 8:03 PM IST

कमर दर्द की समस्या हर दूसरे आदमी में होती है. जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं उनमें कमर दर्द और कंधे की अकड़न सबसे ज्यादा होती है. अगर आपके कमर में भी दर्द की समस्या रहती है तो आपको योग करना चाहिए. रीढ़ की हड्डी को को मजबूत बनाने के लिए भी योगासन फायदेमंद होते हैं. हम यहां पर दो ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं जो रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने के साथ-साथ कमर दर्द की परेशानी को दूर करते हैं.

उर्ध्व मुख श्वानासन योग

easy yoga poses for back and shoulder pain

इस योग को अपवर्ड फेसिंग हैंड पोज के नाम से भी जाना जाता है. इस योगासन के फायदे आप इस बात से भी समझ सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा भी उर्ध्व मुख श्वानासन योग करती हैं. इसे करना भी बहुत आसान है. ब्यूटी को निखारेंगे ये पांच योगासन.

अपवर्ड फेसिंग हैंड पोज करने का तरीका 

  • योगा मैट में सबसे पहले पेट के बल लेटना होता है.
  • इसके बाद पैरों को थोड़ा खिंचते हुए पैर की उंगलियों को जमीन पर टच करना होता है.
  • अब चेस्ट और हाथ को फैलाना होता है. यह कुछ पुशअप्स जैसी स्थिति होती है.
  • इसके बाद सांस अंदर लेते हुए अपने हाथों पर शरीर का भार डालते हुए ऊपर की तरफ उठना होता है.
  • जब आप ऊपर की तरफ आते हैं तो हात और कोहनी को सीधा रखें. अपने पेट और जांघ को भी जमीन से थोड़ा ऊपर रखें.
  • अब इस स्थिति में सामने या ऊपर की तरह देखना होता है.

फोरवर्ड बैंड पोज

easy yoga poses for back and shoulder pain in Hindi

इस योगासन को उत्तानासन योग के नाम से भी जाना जाता है. यह योग मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होता है. इस योग को नियमित करने से कमर और कंधे के दर्द से राहत मिलती है. कभी बिकिनी पहनकर तो कभी न्यूड होकर करती हैं योगा, देखें दंग करने वाले वीडियो.

फोरवर्ड बैंड पोज करने का तरीका 

  • इस आसन को करने के लिए आराम से फर्श पर खड़े हो जाएं.
  • अपने पैरों को मिलाकर रखें और घुटनों को सीधा रखें. गहरी सांस ले और छोड़े.
  • अब अपनी कमर को मोड़ते हुए नीचे की ओर झुके. इस दौरान घुटनों को मोड़े नहीं और सीधा रखें.
  • अपने हाथों को पैरों के बराबर में और सिर को घुटनों के सामने रखें. इस पोज में 30 सेकेंड के लिए रहें.