
Also Read
Benefits Of Baddha Konasana: योग करने से शरीर को अनगिनत फायदे मिलते हैं। योग न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। ऐसे कई योगासन हैं, जिनके नियमित अभ्यास से कई गंभीर बीमारियों से बचाव हो सकता है। इन्हीं योगासनों में से एक है बद्ध कोणासन। इसे आम भाषा में तितली आसान और अंग्रेजी में बटरफ्लाई पोज (Butterfly Pose) के नाम से भी जाना जाता है। नियमित रूप से बद्ध कोणासन करने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसका अभ्यास महिलाओं के लिए खासतौर से फायदेमंद माना जाता है। यह योगासन महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यदि नियमित रूप से बद्ध कोणासन का अभ्यास किया जाए, तो महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाली तकलीफों से आराम मिल सकता है। साथ ही, यह पेल्विक क्षेत्र को मजबूत करने से लेकर कमर दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद होता है। आइए, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रियंका शर्मा, हठ योग एक्सपर्ट से जानते हैं महिलाओं के लिए बद्ध कोणासन करने के क्या फायदे (Baddha Konasana Benefits For Females) होते हैं और इसे करने का तरीका।
महिलाओं को अक्सर पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बद्ध कोणासन का अभ्यास करने से पेट के निचले हिस्से में रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन कम होती है। साथ ही, मासिक धर्म को नियमित करने में भी मदद मिलती है।
बद्ध कोणासन महिलाओं के प्रजनन अंगों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और उनके कामकाज को सुधारने में मदद करता है। इससे फर्टिलिटी बूस्ट होती है और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।
बद्ध कोणासन पेल्विक क्षेत्र की मांसपेशियों को खींचता और मजबूत करता है, जिससे महिलाओं को गर्भावस्था और प्रसव के दौरान सहायता मिलती है।
बद्ध कोणासन गर्भाशय को खोलने और पेल्विक क्षेत्र को मजबूत करने में मदद करता है। इससे शरीर को प्रसव के लिए तैयार करने में मदद मिलती है। हालांकि, गर्भावस्था के दौरान किसी भी योगासन को करने से पहले डॉक्टर या योग प्रशिक्षक से सलाह लेना जरूरी है।
महिलाओं को अक्सर पीठ और कमर में दर्द की शिकायत रहती है। यह आसन पीठ और कमर की मांसपेशियों को आराम देकर दर्द में राहत प्रदान करता है। इसके अभ्यास से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे थकान दूर होती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।