
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : June 6, 2025 7:19 PM IST
Yoga To Reduce Stress: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति को किसी न किसी बात का तनाव रहता है। लेकिन लगातार स्ट्रेस में रहने की वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। तनाव के कारण न केवल मानसिक समस्याएं, बल्कि कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए स्ट्रेस को कम करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप भी अपने स्ट्रेस लेवल को कम करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको तनाव से मुक्ति दिला सकता है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
इस आसन को करने के लिए जमीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
इस दौरान अपनी रीढ़ और सिर को सीधा रखें।
अब अपने हाथों को घुटनों पर रखें।
अपनी एड़ियों को एक-दूसरे से थोड़ा अलग रखें।
इसके बाद आंखों को बंद करके सामान्य रूप से सांस लेते रहें।
इस स्थिति में कम से कम दस मिनट तक बैठने की कोशिश करें।
इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।
अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।
फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।
इस स्थिति में कुछ सेकंड तक बने रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सुखासन में बैठ जाएं।
अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा करके बैठ जाएं।
इस दौरान दोनों एड़ी और पंजे मिले रहेंगे।
अब सांस छोड़ते हुए और आगे की ओर झुकते हुए दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ लें।
माथे को घुटनों से लगाएं और दोनों कोहनियों को जमीन पर टिकाएं।
इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।
इसके बाद अपनी प्रारंभिक मुद्रा में लौट आएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
इस योगासन को करने के लिए वज्रासन में बैठ जाएं।
अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर आगे की ओर रखें।
अपने दोनों हाथों पर भार डालते हुए, अपने हिप्स को ऊपर उठाएं।
अपनी जांघों को ऊपर की ओर सीधा करके पैर के घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बनाएं।
अब सांस भरते हुए, अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं।
अपनी नाभि को नीचे से ऊपर की तरफ धकेलें और टेलबोन को ऊपर उठाएं।
अब अपनी सांस को बाहर छोड़ते हुए, अपने सिर को नीचे की ओर झुकाएं और मुंह की ठुड्डी को अपनी छाती से लगाने का प्रयास करें।
इस स्थिति में अपने घुटनों के बीच की दूरी को देखें।
अब फिर से अपने सिर को पीछे की ओर करें।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ा गैप बनाकर रखें।
अब अपने दोनों हाथों को शरीर के समानांतर रखें।
अब गहरी सांस लें और छोड़ें।
कुछ देर के बाद प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite।com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।