
Also Read
Yoga Poses For Body Strength: उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर की ताकत कम होने लगती है। जल्दी थक जाना या कमजोरी फील होना इस बात का संकेत है कि शरीर अंदर से कमजोर हो रहा है। शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए हेल्दी डाइट लेना और नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। वहीं, कुछ लोग बॉडी की स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए तरह-तरह के सप्लीमेंट का सेवन भी करते हैं। अगर आप भी स्ट्रेंथ बूस्ट करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शरीर का स्टैमिना और अंदरूनी शक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।
अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।
अब सांस छोड़ते हुए, सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।
इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।
इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।
अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।
फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।
कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।
आप इस प्रक्रिया को 3-5 बार कर सकते हैं।
इस आसन को करने के लिए जमीन पर घुटने के बल बैठ जाएं और दोनों हाथों को कूल्हों पर रखें।
ध्यान रखें कि दोनों घुटने आपके कंधों के समानांतर हों।
अब गहरी सांस लें और रीढ़ की निचली हड्डी पर आगे की तरफ दबाव डालें।
इस दौरान पूरा दबाव नाभि पर महसूस होना चाहिए।
इसके बाद अपने हाथों से पैरों को पकड़ें और कमर को पीछे की तरफ मोड़ें।।
इस स्थिति में 30-60 सेकंड रुकने के बाद आप धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ सकते हैं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
अपने हाथों को शरीर के पास रखें और हथेलियां को जमीन की तरफ रखें।
इसके बाद सांस अंदर लेते हुए पैरों को धीरे-धीरे उठाएं और और 90 डिग्री का कोण बनाएं।
अब अपनी पीठ को भी ऊपर उठाते हुए सांस बाहर छोड़ते हुए ले जाएं।
फिर धीरे-धीरे पैरों के पंजों को जमीन से छूने की कोशिश करें।
इस स्थिति में 30 सेकंड के लिए रहें।
फिर धीरे-धीरे प्रारंभिक अवस्था में लौट आएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर बैठ जाएं।
अब अपनी टांगो को सामने की तरफ फैलाएं।
अपने दोनों हाथों को हिप्स से थोड़ा पीछे जमीन पर रखें।
अब दोनों पैरों को सीधा रखते हुए ऊपर की तरफ उठाएं।
अब धीरे-धीरे सांस को बाहर की तरफ छोड़ते हुए पैरों को जमीन से 45 डिग्री तक उठाएं।
सांस लेते हुए नाव के आकार में लगभग 10 से 20 सेकंड तक रहें।
इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए सामान्य मुद्रा में आएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।