चेहरे पर चाहते हैं नैचुरल ग्लो तो रोज सुबह करें ये 5 योगासन, हर कोई पूछेगा चमकते चेहरे का राज

Yoga For Glowing Skin: अगर आप चेहरे पर नैचुरल ग्लो चाहते हैं, तो रोजाना सुबह कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : February 19, 2025 7:49 PM IST

Yoga Poses For Glowing Skin: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आए। इसके लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग पार्लर जानकार महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स भी करवाते हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वहीं, मार्केट में मौजूद ज्यादातर प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो लंबे समय में त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली में भी सुधार करना चाहिए। इसके लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। दरअसल, योगाभ्यास के दौरान शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे त्वचा पर निखार आता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नियमित अभ्यास से आपको नैचुरली ग्लोइंग स्किन मिलेगी। 

त्रिकोणासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।

अपने दोनों पैरों के बीच 3-4 फीट की दूरी बनाकर रखें।

अपने दोनों हाथों को जांघों के बगल में रखें और अपनी बाहों को कंधे तक फैलाएं।

फिर धीरे-धीरे सांस लेते हुए, दाएं हाथ को सिर के ऊपर ले जाएं। इस दौरान आपका हाथ कान को छूना चाहिए।

अब सांस छोड़ते हुए, अपने शरीर को बाईं तरफ को झुकाएं।

ध्यान रखें कि इस दौरान आपके घुटने मुड़ने नहीं चाहिए।

इस मुद्रा में कुछ देर बने रहें।

इसके बाद प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।

आप इस आसन को 3 से 5 बार दोहरा सकते हैं।

बालासन

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।

अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।

अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।

फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।

इस स्थिति में कुछ सेकंड तक बने रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था  में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट वाले हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें।

इस स्थिति में 30-60 सेकंड तक रहें।

फिर सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

उष्ट्रासन

इस आसन को करने के लिए जमीन पर घुटने के बल बैठ जाएं और दोनों हाथों को कूल्हों पर रखें।

ध्यान रखें कि दोनों घुटने आपके कंधों के समानांतर हों।

अब गहरी सांस लें और रीढ़ की निचली हड्डी पर आगे की तरफ दबाव डालें।

इस दौरान पूरा दबाव नाभि पर महसूस होना चाहिए।

इसके बाद अपने हाथों से पैरों को पकड़ें और कमर को पीछे की तरफ मोड़ें।

इस स्थिति में 30-60 सेकंड रुकने के बाद आप धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ सकते हैं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

मत्स्यासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

इसके बाद बाएं पैर के उंगलियों को दाएं हाथ और दाएं पैर को बाएं हाथ से पकड़ें।

इस दौरान अपनी दोनों कोहनियों को जमीन पर टिका लें।

इसके साथ ही, घुटने भी जमीन के साथ लगने चाहिए।

अब गहरी सांस लें और सिर को पीछे की तरफ ले जाएं।

इस अवस्था में सांस लें और छोड़ें।

आप इस स्थिति में कुछ सेकंड तक रुक सकते हैं।

इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं।

आप इस आसन को 3-5 बार दोहरा सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source