चेहरे की चर्बी कम करने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी डबल चिन

Yoga For Face Fat: अगर आप भी चेहरे पर जमा चर्बी से परेशान हैं, तो रोजाना कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से  -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : February 18, 2025 11:06 AM IST

Yoga Poses For Face Fat: चाहे महिला हो या पुरुष, हर व्यक्ति खूबसूरत दिखना चाहता है। लेकिन चेहरे पर जमा चर्बी और डबल चिन से आपकी खूबसूरती प्रभावित हो सकती है। खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान, शरीर का अधिक वजन और खराब पॉश्चर के कारण चेहरे पर फैट जमा हो सकता है। अगर आप भी चेहरे पर जमा चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ योगासनों को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको चेहरे की चर्बी को कम करने वाले कुछ योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं (Yoga To Reduce Face Fat In Hindi)। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट वाले हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें।

इस स्थिति में 30-60 सेकंड तक रहें।

फिर सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

उष्ट्रासन

इस आसन को करने के लिए जमीन पर घुटने के बल बैठ जाएं और दोनों हाथों को कूल्हों पर रखें।

ध्यान रखें कि दोनों घुटने आपके कंधों के समानांतर हों।

अब गहरी सांस लें और रीढ़ की निचली हड्डी पर आगे की तरफ दबाव डालें।

इस दौरान पूरा दबाव नाभि पर महसूस होना चाहिए।

इसके बाद अपने हाथों से पैरों को पकड़ें और कमर को पीछे की तरफ मोड़ें।।

इस स्थिति में 30-60 सेकंड रुकने के बाद आप धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ सकते हैं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

फिश फेस

इसे करने के लिए सबसे अपने होंठों को इस तरह से सिकोड़ें जैसे आप मछली की तरह चेहरे बना रहे हों

गालों को अंदर की ओर खींचें

इस पोजीशन को 5-10 सेकंड तक होल्ड करें

धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौटें

इसे 10-15 बार दोहराएं

धनुरासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अपने दोनों हाथों को सीधा रखें।

अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए सांस छोड़ें।

अपनी एड़ी को अपने नितंबों के पास लाएं।

अब धनुषाकार होते हुए, अपने पैरों की उंगलियों को हाथों से पकड़ें।

अब गहरी सांस लेते हुए अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।

फिर सांस छोड़े हुए, वापस प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस आसन को आप 3 से 5 बार कर सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।