Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर की अकड़न से छुटकारा पाने के लिए करें ये 4 योगासन, तुरंत मिलेगी राहत

Yoga For Body Stiffness: शरीर की अकड़न की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

शरीर की अकड़न से छुटकारा पाने के लिए करें ये 4 योगासन, तुरंत मिलेगी राहत

Written by priya mishra |Updated : October 23, 2024 9:01 AM IST

Yoga For Body Stiffness And Pain: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों को सुबह उठते ही शरीर में अकड़न और मांसपेशियों में दर्द महसूस होता है। लंबे समय तक बैठे रहने, गलत पॉश्चर, तनाव, मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शरीर में अकड़न की समस्या हो सकती है। ऐसे में, लोगों को रोजमर्रा के काम करने में भी काफी परेशानी होती है। अगर आप भी शरीर में अकड़न की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। योग करने से मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं और रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे शरीर को आराम मिलता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शरीर की अकड़न की समस्या से राहत दिला सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

Also Read

More News

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।

अब सांस छोड़ते हुए, सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।

इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।

बालासन

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।

अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।

अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।

फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।

इस स्थिति में कुछ सेकंड तक बने रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था  में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

अधोमुख श्वानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अब अपने हाथ और पैरों को जमीन पर रखते हुए, अपने पीठ और कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

मार्जरी आसन

इस योगासन को करने के लिए वज्रासन में बैठ जाएं।

अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर आगे की ओर रखें।

अपने दोनों हाथों पर भार डालते हुए, अपने हिप्स को ऊपर उठाएं।

अपनी जांघों को ऊपर की ओर सीधा करके पैर के घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बनाएं।

अब सांस भरते हुए, अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं।

अपनी नाभि को नीचे से ऊपर की तरफ धकेलें और टेलबोन को ऊपर उठाएं।

अब अपनी सांस को बाहर छोड़ते हुए, अपने सिर को नीचे की ओर झुकाएं और मुंह की ठुड्डी को अपनी छाती से लगाने का प्रयास करें।

इस स्थिति में अपने घुटनों के बीच की दूरी को देखें।

अब फिर से अपने सिर को पीछे की ओर करें।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।