Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करेंगे ये 4 योगासन, सालों से जमा गंदगी होगी साफ

Yoga For Liver Detox: लिवर को डिटॉक्स करने के लिए आप नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करेंगे ये 4 योगासन, सालों से जमा गंदगी होगी साफ

Written by priya mishra |Published : July 4, 2025 5:40 PM IST

Yoga Poses For Liver Detox: लिवर हमारे शरीर का एक अहम् अंग है। यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा, यह भोजन को पचाने में भी मदद करता है। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली की वजह से लिवर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, जिसकी वजह से धीरे-धीरे लिवर कमजोर होने लगता है। लिवर में टॉक्सिन्स जमा होने के कारण लिवर से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में, लिवर को साफ रखना बेहद जरूरी होता है। आजकल बाजार में कई तरह के लिवर डिटॉक्स प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं। ऐसे में, लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। जी हां, कुछ योगासनों के नियमित अभ्यास से लिवर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लिवर को डिटॉक्स करने में मददगार साबित हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

Also Read

More News

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।

अब सांस छोड़ते हुए, सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।

इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।

अर्ध मत्स्येन्द्रासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर बैठें और अपने बाएं पैर को दाहिने पैर के नीचे रखें।

दाहिने पैर को बाएं घुटने के पार रखें।

बाएं हाथ को दाहिने घुटने पर रखें और दाहिने हाथ को पीछे की ओर रखें।

अब शरीर को दाहिनी ओर मोड़ें और इस स्थिति में कुछ सेकंड तक रहें।

धीरे-धीरे वापस आएं और दूसरी ओर से भी इस प्रक्रिया को दोहराएं।

इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।

गौमुखासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर अपने दोनों पैरों को आगे करके बैठ जाएं।

अपने दोनों हाथों को बगल में रखें।

अब अपने बाएं पैर को घुटने से मोड़ें।

इसके बाद, अपने दाएं पैर को घुटने से मोड़ें और बाएं पैर के ऊपर रख दें।

फिर अपने बाएं हाथ को कोहनी से मोड़कर पीठ पर ले जाएं और ऊपर को रखें।

इसी तरह अपने दाएं हाथ को कोहनी से मोड़कर पीछे की तरफ ले जाएं और इससे बाएं हाथ को पकड़ें।

इस स्थिति में 30 सेकंड के लिए रहें।

फिर धीरे-धीरे प्रारंभिक अवस्था में लौट आएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

धनुरासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अपने दोनों हाथों को सीधा रखें।

अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए सांस छोड़ें।

अपनी एड़ी को अपने नितंबों के पास लाएं।

अब धनुषाकार होते हुए, अपने पैरों की उंगलियों को हाथों से पकड़ें।

अब गहरी सांस लेते हुए अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।

फिर सांस छोड़े हुए, वापस प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस आसन को आप 3 से 5 बार कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।