आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, बाज जैसी तेज हो जाएगी नजर

Yoga To Improve Eyesight: आंखों की तेज करने के लिए आप रोजाना कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आइए, जानते हैं आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले योगासनों के बारे में -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : September 11, 2024 6:31 PM IST

Yoga Poses To Improve Eyesight: बढ़ती उम्र में साथ आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है। लेकिन आजकल कम उम्र के लोग भी आंखों से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे लगातार लंबे समय तक लैपटॉप या मोबाइल स्क्रीन के सामने बैठे रहना, ज्यादा टीवी देखना और पोषक तत्वों की कमी के कारण भी आंखें कमजोर हो सकती हैं। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए सही खानपान और जीवनशैली में सुधार करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, कुछ योगासनों की मदद से भी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नियमित अभ्यास से आंखें स्वस्थ रहेंगी और आंखों की रोशनी तेज हो सकती है। तो आइए, जानते हैं इन योगासनों के बारे में –

बालासन

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।

अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।

अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।

फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।

इस स्थिति में कुछ सेकंड तक बने रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था  में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

हलासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

अपने हाथों को शरीर के पास रखें और हथेलियां को जमीन की तरफ रखें।

इसके बाद सांस अंदर लेते हुए पैरों को धीरे-धीरे उठाएं और और 90 डिग्री का कोण बनाएं।

अब अपनी पीठ को भी ऊपर उठाते हुए सांस बाहर छोड़ते हुए ले जाएं।

फिर धीरे-धीरे पैरों के पंजों को जमीन से छूने की कोशिश करें।

इस स्थिति में 30 सेकंड के लिए रहें।

फिर धीरे-धीरे प्रारंभिक अवस्था में लौट आएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

पश्चिमोत्तानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सुखासन में बैठ जाएं।

अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर सीध में खोलकर बैठ जाएं। दोनों एड़ी और पंजे मिले रहेंगे।

अब सांस छोड़ते हुए और आगे की ओर झुकते हुए दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ लें।

माथे को घुटनों से लगाएं और दोनों कोहनियों को जमीन पर टिकाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद अपनी प्रारंभिक मुद्रा में लौट आएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

सर्वांगासन

इस आसन काे करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने पैराें काे ऊपर उठाएं और अपने दाेनाें हाथाें से कमर काे सहारा दें।

इस दौरान अपने पैराें काे एकदम सीधा रखें।

इस मुद्रा में 30-50 सेकंड रुकने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source