
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : November 12, 2024 5:52 PM IST
Yoga Poses For Knee Pain: उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों और घुटनों में दर्द होना एक आम बात है। लेकिन आजकल कम उम्र के लोगों में भी घुटनों में दर्द की समस्या देखने को मिल रही है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे शरीर में पोषक तत्वों की कमी, गलत खानपान, एक्सरसाइज न करना और लंबे समय तक गलत पॉश्चर में बैठने के कारण घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। कई बार घुटनों का दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि व्यक्ति को चलने-फिरने में भी परेशानी होने लगती है। ऐसे में, घुटनों और जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए आप कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नियमित अभ्यास से घुटनों के दर्द से राहत मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
अपने दोनों पैरों के बीच 3-4 फीट की दूरी बनाकर रखें।
अपने दोनों हाथों को जांघों के बगल में रखें और अपनी बाहों को कंधे तक फैलाएं।
फिर धीरे-धीरे सांस लेते हुए, दाएं हाथ को सिर के ऊपर ले जाएं। इस दौरान आपका हाथ कान को छूना चाहिए।
अब सांस छोड़ते हुए, अपने शरीर को बाईं तरफ को झुकाएं।
ध्यान रखें कि इस दौरान आपके घुटने मुड़ने नहीं चाहिए।
इस मुद्रा में कुछ देर बने रहें।
इसके बाद प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
आप इस आसन को 3 से 5 बार दोहरा सकते हैं।
इस आसन को करने से लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधा खड़े हो जाएं।
अपने पैरों की बीच दूरी बनाकर रखें।
अब सांस लेते हुए दोनों हाथों को सिर के ऊपर उठाएं।
पैरों को घुटनों से मोड़ें और कूल्हों को नीचे की तरफ लाएं।
इस अवस्था में आपका आकार कुर्सी जैसा बनेगा।
इस मुद्रा में कुछ देर बने रहें।
इसके बाद प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
इस आसन को आप 3-5 मिनट तक कर सकते हैं।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
अब अपने दोनों पैरों को फैलाएं। पैरों के बीच 2-3 फीट की दूरी रखें।
अब दोनों हाथों को कंधे के समानांतर रखें।
फिर अपने दाएं पैर को 90 डिग्री के कोण पर घुमाएं। यानी घुटने से मोड़ते हुए तलवे के जमीन पर रखें।
बाएं पैर को पीछे की तरफ स्ट्रेच करें।
अपने सिर को दाएं पैर और हाथ की तरफ रखें। फिर सामने की तरफ देखें।
इस अवस्था में 50-60 सेकेंड्स तक रुकें।
फिर प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं।
आप इस प्रक्रिया को 3-5 बार कर सकते हैं।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।
अब अपने घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें।
अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें।
सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं।
इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।
इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।