
Also Read
Yoga For Glowing Skin In Hindi: खूबसूरत और निखरी त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। इसके लिए कई लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स और महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन इनका असर कुछ ही समय के लिए रहता है। वहीं, आजकल बाजार में मिलने वाले ज्यादातर प्रोडक्ट्स में केमिकल्स होते हैं, जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, प्राकृतिक तरीके से त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। योगाभ्यास के दौरान शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे त्वचा पर ग्लो आता है। आज इस लेख में हम आपको ग्लोइंग स्किन के लिए 3 योगासन बताने जा रहे हैं।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।
अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।
अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।
अब सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक अवस्था में वापस आ जाएं।
इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
अपने दोनों पैरों के बीच 3-4 फीट की दूरी बनाकर रखें।
अपने दोनों हाथों को जांघों के बगल में रखें। अपनी बाहों को कंधे तक फैलाएं।
अब धीरे-धीरे सांस लेते हुए, दाएं हाथ को सिर के ऊपर ले जाएं। इस दौरान आपका हाथ कान को छूना चाहिए।
अब सांस छोड़ते हुए, अपने शरीर को बाईं तरफ को झुकाएं।
इस मुद्रा में कुछ देर बने रहें।
इसके बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
इसके बाद सांस अंदर लेते हुए अपने पैरों को धीरे-धीरे उठाएं।
पैरों को 90 डिग्री तक उठाने के बाद सिर के पीछे की ओर ले जाएं।
इसके बाद अपनी पीठ को ऊपर उठाएं और सांस को बाहर निकालें।
फिर पैरों को सिर के पीछे जमीन पर टिका दें। इस दौरान सामान्य रूप से सांस लेते रहें।
इस स्थिति में 30 सेकेंड के लिए रहें।
फिर धीरे-धीरे आप प्रांरभिक अवस्था में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।