
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : November 8, 2024 12:18 PM IST
Yoga Poses For Blocked Veins: शरीर में नसों का काम शरीर के सभी अंगों तक खून और जरूरी पोषक तत्व पहुंचना होता है। ऐसे में, अगर नसों में किसी तरह की परेशानी आ जाए, तो शरीर के कई अंग प्रभावित हो सकते हैं। लेकिन खराब खानपान, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, एक्सरसाइज न करने और स्मोकिंग के कारण के नसों में ब्लॉकेज को समस्या हो सकती है। इसके कारण मांसपेशियों में दर्द, ऐंठन और सुन्नपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। नसों में ब्लॉकेज के कारण कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में, नसों में ब्लॉकेज को दूर करने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ब्लॉक नसों को खोलने मदद कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
इस आसन काे करने के लिए योगा मैट पर सीधे खड़े हाे जाएं।
अपने दाेनाें हाथाें काे आगे की तरफ लाते हुए जमीन की तरफ झुक जाएं और हथेलियाें काे जमीन पर रखें।
आगे की तरफ झुकते समय अपने घुटनाें काे एकदम सीधा रखें।
अपनी हथेलियाें काे जमीन पर रखें और हाथाें काे बिल्कुल सीधा रखें।
कूल्हाें काे जितना हाे सके ऊपर उठाने का प्रयास करें।
कुछ देर इस स्थिति में रहने के बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।
अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।
अब सांस छोड़ते हुए, सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।
इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
अब अपने दोनों पैरों 2-3 फीट की दूरी पर रखें।
फिर अपने सीधे पैर को आगे लेकर आए और उल्टेे पर को पीछे की ओर स्ट्रेेच करें।
इस दौरान हाथों को 180 डिग्री पर फैला कर रखें।
इस अवस्था में 30-60 सेकेंड तक रुकें।
फिर प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।
इस आसन को आप 3 से 5 बार कर सकते हैं।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को जमीन पर सही तरीके से टिका लें।
इसके बाद दीवार के सहारे खड़े होकर हाथों और सिर के बल उल्टा खड़े हों।
इस दौरान ध्यान रखें कि आपकी कमर, गर्दन और कंधे को बिल्कुल सीधा रखें।
इस स्थिति में 1-2 मिनट तक रहें।
धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौटें।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।