डीप वेन थ्रोम्बोसिस की समस्या को दूर कर सकते हैं ये 3 आसन, जानें अभ्यास का तरीका

Yoga For Deep Vein Thrombosis: पैर की नसों में खून का थक्का बनने को डीप वेन थ्रोम्बोसिस कहते हैं। आइए, जानते हैं इस समस्या को दूर करने वाले योगासनों के बारे में -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : October 14, 2024 1:13 PM IST

Best Yoga Poses For Deep Vein Thrombosis: लगातार लंबे समय तक बैठने या खड़े रहने के कारण डीप वेन थ्रोम्बोसिस (Deep Vein Thrombosis) की समस्या हो सकती है। इस बीमारी में पैर के निचले हिस्से में खून का थक्का जमने लगता है, जिससे गंभीर दर्द, सूजन व अन्य समस्याएं होने लगती हैं। कई बार यह थक्का रक्त के साथ बहकर आपके फेफड़ों या दिमाग तक पहुंच जाता है, जिससे पल्मोनरी एम्बोलिज्म और स्ट्रोक जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए, तो इस बीमारी से मौत हो सकती है। अगर आप डीप वेन थ्रोम्बोसिस की समस्या से परेशान हैं, तो कुछ योगासनों की मदद से इससे छुटकारा पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नियमित अभ्यास से डीप वेन थ्रोम्बोसिस की समस्या से निजात मिल सकते है। तो आइए, जानते हैं इन योगासनों के बारे में विस्तार से -

ताड़ासन

इस योगासन को करने के लिए जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं।

इस दौरान अपनी कमर को सीधा रखें और आपके पैर आपस में जुड़े होने चाहिए।

अब हाथ जोड़ने की मुद्रा में खड़े हो जाएं और धीरे-धीरे अपने हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं।

अब अपनी एड़ियों पर उठने की कोशिश करें और शरीर का भार अपने निचले हिस्से पर डालें।

कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।

अधोमुख श्वानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अब अपने हाथ और पैरों को जमीन पर रखते हुए, अपने पीठ और कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

सर्वांगासन

इस आसन काे करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने पैराें काे ऊपर उठाएं और अपने दाेनाें हाथाें से कमर काे सहारा दें।

इस दौरान अपने पैराें काे एकदम सीधा रखें।

इस मुद्रा में 30-50 सेकंड रुकने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source