hamburger icon
A
Read in English

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोज करें इन 3 योगासनों का अभ्यास, चश्मा लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Yoga To Improve Eyesight: कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास करने से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। आइए, जानते हैं आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले योगासनों के बारे में -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : February 7, 2025 6:13 PM IST

Yoga Poses To  Improve Eyesight: उम्र बढ़ने के साथ आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है। लेकिन आजकल कम उम्र के लोगों भी आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे लगातार लंबे समय तक लैपटॉप या मोबाइल स्क्रीन के सामने बैठे रहना, ज्यादा टीवी देखना और पोषक तत्वों की कमी के कारण भी आंखें कमजोर हो सकती हैं। आजकल कम उम्र में ही आंखों की रोशनी कमजोर होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों को भी चश्मा लग रहा है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए सही खानपान और जीवनशैली में सुधार करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, कुछ योगासनों की मदद से भी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नियमित अभ्यास से  आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

त्राटक

त्राटक, एक लोकप्रिय योग अभ्यास है, जिसमें एक बिंदु पर ध्यान केंद्रित करना शामिल होता है। यह व्यायाम एकाग्रता में सुधार, आंखों का फोकस बढ़ाने और आंसू उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है, जो ड्राई आईज से पीड़ित लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है।

कैसे करें अभ्यास:

  • एक मोमबत्ती को अपने से 2 से 3 फीट की दूरी पर रखें।
  • बिना पलक झपकाए मोमबत्ती की लौ पर ध्यान केंद्रित करें।
  • 2 से 3 मिनट से शुरू करें और धीरे-धीरे अवधि बढ़ाकर 5-10 मिनट करें।
  • यह अभ्यास न केवल आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करता है बल्कि दिमाग को भी आराम देता है।

आई रोटेशन

आई रोटेशन, आंखों की मांसपेशियों के लचीलेपन को मजबूत करने और सुधारने का एक उत्कृष्ट तरीका है। यह व्यायाम ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को बढ़ाता है और तनाव को कम करता है।

कैसे करें अभ्यास:

  • सबसे पहले जमीन पर पीठ सीधी करके आराम से बैठें।
  • अपनी आंखों को गोलाकार गति में घुमाएं, पहले क्लॉक वाइज और फॉर एंटी- क्लॉक वाइज।
  • प्रत्येक आंख से 10 बार करें।

पलकें झपकाना

पलकें झपकाना आंखों को चिकनाई देने और ड्राईनेस को रोकने और जलन को कम करने का एक प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है। यह आंखों को तरोताजा करने में मदद करता है और लंबे समय तक स्क्रीन पर रहने के प्रभाव को कम करता है।

कैसे करें अभ्यास:

  • अपनी आंखों को 20-30 सेकंड तक तेजी से झपकाएं।
  • फिर अपनी आंखें बंद करें और 30 सेकंड के लिए आराम करें।
  • इसे 3-4 बार दोहराएं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।