साइनस की समस्या से तुरंत राहत के लिए करें ये 3 योगासन, खुलकर आएगी सांस

Yoga For Sinus: साइनस की समस्या से राहत पाने के लिए आप रोजाना कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : October 10, 2024 11:49 AM IST

Yoga Poses For Sinus: साइनोसाइटिस या साइनस श्वसन तंत्र से जुड़ी समस्या है, जो एलर्जी, बैक्टीरियल या अधिक ठंड के कारण हो सकती है। इस बीमारी में नाक बंद होना, सिरदर्द, बलगम, नाक से पानी गिरना और सांस लेने में तकलीफ जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इतना ही नहीं,  इसकी वजह से चेहरे पर सूजन भी आ सकती है। यह समस्या सर्दियों के मौसम में अधिक देखने को मिलती है। यदि समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह अस्थमा का भी कारण बन सकता है। अधिकतर लोग साइनस की समस्या से राहत पाने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो योग की मदद से भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासन  बताने जा रहे हैं, जो साइनस से राहत दिला सकते हैं।

सेतुबंधासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें।

अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें।

सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।

अब सांस छोड़ते हुए, सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।

इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।

गौमुखासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर अपने दोनों पैरों को आगे करके बैठ जाएं।

अपने दोनों हाथों को बगल में रखें।

अब अपने बाएं पैर को घुटने से मोड़ें।

इसके बाद, अपने दाएं पैर को घुटने से मोड़ें और बाएं पैर के ऊपर रख दें।

फिर अपने बाएं हाथ को कोहनी से मोड़कर पीठ पर ले जाएं और ऊपर को रखें।

इसी तरह अपने दाएं हाथ को कोहनी से मोड़कर पीछे की तरफ ले जाएं और इससे बाएं हाथ को पकड़ें।

इस स्थिति में 30 सेकंड के लिए रहें।

फिर धीरे-धीरे प्रारंभिक अवस्था में लौट आएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source