
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : November 2, 2023 10:09 AM IST
Yoga For Eyesight In Hindi: आंखें हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। इनकी मदद से ही हम दुनिया को देख पाते हैं, इसलिए आंखों की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। बढ़ती उम्र में साथ आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है। इसके अलावा, दिन भर लैपटॉप या मोबाइल स्क्रीन के सामने बैठे रहने, या टीवी देखने से नजर कमजोर हो जाती है और आंखों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि, सही खानपान और स्वस्थ जीवनशैली के जरिए आप आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं। साथ ही, कुछ योगासनों को भी अपनी डेली रूटीन में शामिल करें। इन योगासनों को करने से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलेगी और आंखें स्वस्थ रहेंगी। तो आइए, जानते हैं इन योगासनों के बारे में –
इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
अपने हाथों को शरीर के पास रखें और हथेलियां को जमीन की तरफ रखें।
इसके बाद सांस अंदर लेते हुए पैरों को धीरे-धीरे उठाएं और और 90 डिग्री का कोण बनाएं।
अपनी पीठ को भी ऊपर उठाते हुए सांस बाहर छोड़ते हुए ले जाएं।
फिर धीरे-धीरे पैरों के पंजों को जमीन से छूने की कोशिश करें। इस दौरान सांस लेते रहें।
अपनी सुविधा के लिए आप कमर के पीछे हाथ लगा सकते हैं।
इस स्थिति में 30 सेकेंड के लिए रहें।
फिर धीरे-धीरे प्रांरभिक अवस्था में लौट आएं।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सुखासन में बैठ जाएं।
अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा करके बैठ जाएं। दोनों एड़ी और पंजे मिले रहेंगे।
अब सांस छोड़ते हुए आगे की तरफ झुकें और दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ लें।
माथे को घुटनों से लगाएं और दोनों कोहनियों को जमीन पर लगाने का प्रयास करें।
इस स्थिति में 30 सेकेंड के लिए रहें।
फिर धीरे-धीरे प्रांरभिक अवस्था में लौट आएं।
इस आसन काे करने के लिए सबसे योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
अब अपने पैराें काे ऊपर उठाने की काेशिश करें।
अपने दाेनाें हाथाें से कमर काे सहारा दें।
इस दौरान अपने पैराें काे एकदम सीधा रखें।
इस स्थिति में 30-50 सेकेंड के लिए रहें।
फिर धीरे-धीरे प्रांरभिक अवस्था में लौट आएं
आप इसे 2-3 बार दाेहरा सकते हैं।