Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
योग एक ऐसी साधना है जिसे शांत और एकाग्र मन से किया जाता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो जल्दी-जल्दी में करने की कोशिश करते हैं। परिणाम यह होता है कि उसका पूरा लाभ शरीर को नहीं मिल पाता है। योग से शरीर को ऊर्जा और ताजगी का आभास होता है। यदि इसे धीमी गति से किया जाए तो काफी लाभदायक होता है और तीव्र गति से किया गया योग थकान के साथ बोरियत का काम करता है। यहां हम आपको योगा करने के दौरान होने वाली वो गलतियों के बारे में बता रहे हैं। यह बाद में आपके लिए काफी नुकसानदायक भी हो सकता है।
आक्रामक शुरुआत- हमेशा शुरुआत में कम और धीमी गति के साथ दौड़ा पर्सन ही रेस की दौड़ जीतता है, पर योग में लोग इसको ना मानते हुए जल्द ही तुरंत लाभ पाने की इच्छा से अक्रामक रूप धारण कर योग करने लगते हैं। योगा में मिलने वाला लाभ भी धीमी गति से मिलता है।
असुविधाजनक कपड़े- योग करने के दौरान कपड़ों का सबसे अधिक महत्व होता है। इस समय पूरे शरीर को ढकने वाले आरामदायक ढीले-ढाले कपड़े पहनना चाहिए, जिससे आप सही ढंग से योग कर सकें। चुस्त कपड़े आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ये आपके लिए सही नहीं है।
सही स्टेप करने में असफल- योग क्लास के अंदर जब भी आप योग करें तो अपने शरीर को ध्यान में रखते हुए करें जो आपके लिए पूर्ण रूप से आरामदायक हो, क्योंकि दो लोग एक ही योग को उस समय सही रूप से कर सकते हैं जब उनके शरीर में लचीलापन काफी हो। मोटापे के शिकार लोग योग के सभी स्टेप नहीं कर पाते हैं इसलिए योग करने के लिए उनके स्टेप का पूरा ज्ञान होना काफी जरूरी होता है।
शांत और एकाग्र मन से योग करें- जब भी आप योग करें तो शांत और एकाग्र मन के साथ करें, तभी वह सफल माना जाता है। जो लोग कुछ परेशान मन के साथ योग करेंगे तो यह उनके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इतना ही नहीं योग करते समय से कुछ नियमों का भी पालन करते रहना चाहिए। योग का सबसे सही समय सुबह का माना गया है क्योंकि इस समय हमारा पेट खाली होता है और अभ्यास हमेशा खाली पेट ही किया जाता है। इससे पाचन क्रिया भी सही ढंग से काम करती है और रक्त का संचारण भी सही तरह से होता है। यदि आपने नाश्ता कर लिया है तो आप 4 घंटे का अंतराल रखते हुये योग करें।