Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Yoga For Diabetes Control: आजकल खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण डायबिटीज एक आम समस्या बन चुकी है। दुनियाभर में करोड़ों लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं और इसके मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में इंसुलिन का उत्पादन बंद हो जाता है या कम होने लगता है। इसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है, जो शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकता है। दुर्भाग्य की बात यह है कि डायबिटीज का कोई स्थाई इलाज नहीं है। सिर्फ दवाओं, सही खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव से इस बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, कुछ योगासनों को अपने डेली रूटीन में शामिल करके आप इसे नेचुरली कंट्रोल कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नियमित अभ्यास से डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है (Yoga To Control Diabetes In Hindi)।
डायबिटीज को कंट्रोल करने में धनुरासन काफी प्रभावी योगासन है। यह पैंक्रियाज को सक्रिय करने में मदद करता है जिससे इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके नियमित अभ्यास से वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
वज्रासन पाचन तंत्र को सुधारने और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके नियमित अभ्यास से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
डायबिटीज रोगियों के लिए बालासन का अभ्यास फायदेमंद होता है। यह योगासन तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है। साथ ही, इंसुलिन बनाने वाले बीटा सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है। इसके नियमित अभ्यास से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।