डायबिटीज के मरीज रोज सुबह कर लें बस ये 2 योगासन, बिना दवा के ही कंट्रोल रहने लगेगा ब्लड शुगर लेवल

Yoga For Diabetes: अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपको रोज सुबह इन 2 योगासनों का अभ्यास जरूर करें। इससे इंसुलिन उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहने लगेगा।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : December 19, 2023 7:31 AM IST

Yoga For Diabetes: डायबिटीज आज के समय में एक बेहद गंभीर समस्या बन चुकी है। जहां पहले यह बीमारी ज्यादातर बुजुर्गों को होती थी। वहीं, आजकल बच्चे और युवा वर्ग के लोग भी इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर शरीर में पैंक्रियाज में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है। ऐसे में ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है, जो सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है। हालांकि, हेल्दी खानपान, स्वस्थ जीवनशैली और दवाइयों के जरिए डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, रोजाना कुछ योगासन करने से भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको ऐसे 2 योगासनों के बारे में बता रहे है, जिनके रोजाना अभ्यास से शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी और ब्लड शुगर लेवल आसानी से कंट्रोल हो सकता है।

धनुरासन

धनुरासन पैंक्रियाज और पेट के अंदर के सभी अंगों को एक्टिव करने में मदद कर सकता है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे डायबिटीज आसानी से कंट्रोल हो सकती है।

धनुरासन करने का तरीका

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

इसके बाद अब अपने घुटने को मोड़ते हुए, पैरों को पीछे की तरफ उठाएं।

इसके बाद अपने टखनों को हाथों से पकड़कर धनुष की मुद्रा बनाएं।

अब अपने पैरों को थोड़ा ऊपर करते हुए सांस अंदर की तरफ लें और एड़ियों को हाथों से खींचे।

थोड़ी देर इस मुद्रा में रहने के बाद अपनी प्रारंभिक अवस्था में वापस आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराएं।

मंडूकासन

डायबिटीज रोगियों को मंडूकासन का अभ्यास करने से बहुत लाभ मिलता है। यह आसन पैंक्रियाज को उत्तेजित कर इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित अभ्यास से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

मंडूकासन करने का तरीका

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर वज्रासन में बैठ जाएं।

फिर अपने हाथों की मुट्ठी बंद कर लें। इस दौरान आपके अंगूठे मुठ्ठी के अंदर होने चाहिए।

अब अपनी दोनों मुठ्ठियों को नाभि के बीच में रखें और गहरी-लंबी सांस लें।

अब सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और पेट को अंदर खींचें।

इस दौरान सुनिश्चित करें कि आपकी छाती आपकी जांघों को छू रही हों।

थोड़ी देर इस मुद्रा में रहने के बाद अपनी प्रारंभिक अवस्था में वापस आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराएं।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपने ये तरीके

डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार लेना जरूरी है। अपनी डाइट में साबुत अनाज, प्रोटीन, फल, सब्जियां और हेल्दी फैट वाली चीजें शामिल करें।

रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें। इससे इंसुलिन रेसिस्टेंट में सुधार होता है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए खूब पानी पीना चाहिए। इसलिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।

डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए पर्याप्त नींद लें। हर रात 7-9 घंटे की अच्छी नींद लें। इससे न केवल ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी बल्कि वजन नियंत्रित रखने में भी मदद मिल सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source