योग की मदद से कंट्रोल करें अपना हाई ब्लड प्रेशर, जानिए बेस्ट 6 योग आसन

World Hypertension Day 2024: उच्च रक्तचाप अब कम उम्र के लोगों को भी होने लगा है। यह एक ऐसी समस्या है जो अपने साथ कई अन्य रोगों को भी लाती है। ऐसे में समय पर इसे नियंत्रित करना जरूरी है।  

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 17, 2024 5:46 PM IST

'हाइपरटेंशन', ये शब्द सुनते ही कई लोगों की टेंशन बढ़ जाती है। हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप आज के समय में लाखों लोगों को प्रभावित कर रहा है। यह एक खतरनाक स्थिति है, क्योंकि इसके कारण कई दूसरी बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। दिल का दौरा, स्ट्रोक और किडनी रोग इनमें मुख्य हैं। तनाव, चिंता, खराब जीवनशैली और असंतुलित आहार के कारण होने वाली इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य ये हर साल वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (World Hypertension Day 2024) मनाया जाता है। अगर आप भी उच्च रक्तचाप की समस्या से परेशान हैं या इससे बचाव चाहते हैं तो योग को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इससे शरीर में रक्त परिसंचरण बढ़ता है, जिससे रक्तचाप नियंत्रित रहता है और दिल की बीमारियां का खतरा भी कम होता है। जानिए कौन से योगासन उच्च रक्तचाप के लिए बेस्ट (Which Yoga is Best for High BP) है?

हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) के लिए सर्वोत्तम योग आसन - Best Yoga Asanas For Hypertension (High Blood Pressure)

1. ताड़ासन

यह आसन पूरे शरीर को खींचता है और रीढ़ की हड्डी को सीधा करता है। इससे शरीर में रक्त प्रवाह सुधरता है। साथ ही श्वसन तंत्र मजबूत होता है। खास बात ये है कि इससे रक्त में ऑक्सीजन का स्तर भी बेहतर होता है। इसे कम से कम 10 बार दोहराना चाहिए।

2. वृक्षासन

यह आसन संतुलन और एकाग्रता में सुधार करता है। इससे पैरों को भी मजबूती मिलती है और मांसपेशियां टोन होती हैं। उच्च रक्तचाप के साथ ही यह तनाव को भी कम करता है। वृक्षासन को कम से कम 3 बार करना चाहिए।

3. त्रिकोणासन

त्रिकोणासन न सिर्फ उच्च रक्तचाप को कम करता है, बल्कि यह आपको सेहतमंद भी रखता है। इससे पैरों में खिंचाव आता है, जिससे उन्हें मजबूती मिलती है। इससे शरीर में ऑक्सीजन का परिसंचरण बढ़ता है। यह आसन फेफड़ों की क्षमता बढ़ता है, जिससे हृदय भी स्वस्थ रहता है।

4. सेतुबंधासन

यह आसान योगासन बहुत ही आसानी से किया जा सकता है। इससे रक्त में ऑक्सीजन का स्तर बेहतर किया जा सकता है। नियमित रूप से इसे करने से सिर से लेकर पैरों तक आपका रक्त प्रवाह बेहतर भी होता है। इससे श्वसन प्रक्रिया में भी सुधार होता है।

5. सर्वांगासन

आपको सेहतमंद रखने के साथ ही यह योगासन कई बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है। यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। अगर आप उच्च रक्तचाप के साथ ही थायराइड की परेशानी से जूझ रहे हैं तो यह योगासन अपने लिए अच्छा विकल्प है। यह आपके मेटाबॉलिज्म में भी सुधार करता है, जिससे आप सेहतमंद रह सकते हैं।

6. शवासन

तनाव और चिंता दोनों ही उच्च रक्तचाप से सीधे जुड़े हैं। जब आप तनाव में होते हैं तो आपका रक्तचाप अपने आप बढ़ने लगता है। शवासन योगासन आपकी इन सभी परेशानियों का हल है। इससे शरीर को आराम मिलता है और मांसपेशियों का तनाव भी कम होता है। यह शरीर में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.