Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रोज चक्की चलनासन का अभ्यास करने से दूर होती हैं महिलाओं की ये 5 समस्याएं, जानें करने का सही तरीका

Chakki Chalanasana Benefits: महिलाओं को चक्की चलनासन का अभ्यास करने से कई फायदे मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

रोज चक्की चलनासन का अभ्यास करने से दूर होती हैं महिलाओं की ये 5 समस्याएं, जानें करने का सही तरीका

Written by priya mishra |Published : June 28, 2024 3:27 PM IST

Chakki Chalanasana: चाहे घर और या ऑफिस, महिलाएं हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाती हैं। लेकिन रोजमर्रा के कामकाज के बीज वे अक्सर अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। इसके कारण महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण महिलाओं में पीसीओडी, एंडोमेट्रोसिस और इनफर्टिलिटी जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप योग का सहारा ले सकती है। जी हां, रोजाना चक्की चलनासन का अभ्यास करने से महिलाओं की प्रजनन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। साथ ही, सेहत को कई अन्य लाभ मिलते हैं। आइए, जानते हैं महिलाओं के लिए चक्की चलनासन के फायदे (Benefits Of Chakki Chalanasana For Women In Hindi) -

1. पीरियड्स की समस्याओं से राहत

महिलाओं को अक्सर पीरियड्स के दौरान पेट और कमर में दर्द का सामना करना पड़ता है। चक्की चलनासन के अभ्यास से मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है। साथ ही, यह अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने में भी सहायक होता है।

2. प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार

चक्की चलनासन के नियमित अभ्यास से महिलाओं के प्रजनन अंगों के कार्यक्षमता में सुधार होता हुआ। यह प्रजनन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसके नियमित अभ्यास से इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है।

Also Read

More News

3. वजन घटाने में मददगार

चक्की चलनासन के नियमित अभ्यास से वजन कम करने में मदद मिलती है। यह आसान पूरे शरीर की मांसपेशियों को सक्रिय करता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है। यह शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करता है।

4. पेट और कमर की मांसपेशियों को मजबूती दे

चक्की चलनासन पेट और कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत करता है। इससे पेल्विक हिस्से की मांसपेशियां भी मजबूत होती है, जिससे गर्भधारण करने में मदद मिल सकती है।

5. तनाव को कम करे

चक्की चलनासन न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके नियमित अभ्यास से मन शांत होता है और तनाव, चिंता व अवसाद जैसी मानसिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

चक्की चलनासन करने का तरीका – How To Do Chakki Chalanasana

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएं और अपने पैरों को आगे की ओर फैलाएं।

अब हाथों जोड़ें और आगे की ओर बढ़ाएं।

अब अपनी पीठ को सीधा रखते हुए, अपने हाथों को पैरों के पास लाएं और चक्की चलाने की क्रिया को करें।

इस दौरान अपनी सांसों को सामान्य रखें।

पहले क्लॉक वाइज और फिर एंटी क्लॉक वाइज दिशा में 10-10 बार इस क्रिया को करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।