Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बात-बात पर आ जाता है गुस्सा तो रोजाना सुबह 15 मिनट के लिए करें ये योगासन, मन भी रहेगा शांत

Yoga for people with anger issues: आजकल काम इतना ज्यादा बढ़ गया है कि खुद के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने का भी लोगों के पास समय नहीं है और चिड़चिड़ापन रहने लगा है। ऐसे में योगासन आपके गुस्से को शांत करने में मदद कर सकते हैं।

बात-बात पर आ जाता है गुस्सा तो रोजाना सुबह 15 मिनट के लिए करें ये योगासन, मन भी रहेगा शांत

Written by Mukesh Sharma |Updated : June 18, 2024 5:31 PM IST

Yoga Asanas to calm your mind: योग की शक्ति को तो पूरी दुनिया ने माना है, इसलिए ही तो आज हम ही नहीं पूरा विश्व योग की ओर बढ़ रहा है। योग आपके तन मन को स्वस्थ रखने में मदद करते है, यह बीमारियों को बढ़ाने नहीं देते और जो बीमारियां आपके शरीर में पहले से ही मौजूद है उन्हें भी आपके शरीर से बाहर निकलने में मदद करते हैं इसलिए आपको कभी भी योग की शक्ति को ना करना नहीं चाहिए। जिन लोगों को बहुत गुस्सा आता है और पूरे दिन वह झुंझलाया हुआ महसूस करते हैं उनके लिए सुबह का योग बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकता है। मन को शांत रखने और गुस्से को नियंत्रित करने के लिए भी योगासन बहुत प्रभावी हो सकते हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको तन और मां को स्वस्थ रखने के लिए कुछ योगासन बताने जा रहे हैं, जो न सिर्फ आपके गुस्से को शांत करेंगे बल्कि मन को भी स्वस्थ रखने में मदद करेंगे। चलिए जानते हैं, इन खास प्रकार के योगासनों के बारे में।

1. शवासन (Corpse Pose)

- पीठ के बल लेट जाएं और हाथ-पैरों को आरामदायक स्थिति में रखें।

- आँखें बंद करके शरीर को पूरी तरह से ढीला छोड़ दें।

Also Read

More News

- धीरे-धीरे गहरी सांस लें और छोड़ें। मन को शांत और शरीर को पूरी तरह से रिलैक्स होने दें।

2. सुखासन (Easy Pose)

- जमीन पर बैठकर पैरों को क्रॉस करके आरामदायक स्थिति में बैठें।

- रीढ़ को सीधा रखें और हाथों को घुटनों पर रखें।

- आँखें बंद करके गहरी सांस लें और ध्यान केंद्रित करें।

3. वृक्षासन (Tree Pose)

- सीधे खड़े होकर एक पैर को दूसरे पैर के घुटने पर रखें और संतुलन बनाए रखें।

- हाथों को नमस्कार मुद्रा में जोड़ें और छाती के सामने रखें।

- इस स्थिति में स्थिर रहते हुए गहरी सांस लें और ध्यान केंद्रित करें।

4. बालासन (Child's Pose)

- घुटनों के बल बैठकर आगे की ओर झुकें और माथे को जमीन पर रखें।

- हाथों को आगे की ओर फैलाएं और शरीर को पूरी तरह से रिलैक्स होने दें।

- गहरी सांस लें और मन को शांत रखें।

5. अनुलोम-विलोम (Alternate Nostril Breathing)

- आरामदायक स्थिति में बैठें और एक नथुने को अंगूठे से बंद करें।

- दूसरे नथुने से गहरी सांस लें और फिर नथुने बदलकर सांस छोड़ें।

- यह प्रक्रिया कुछ मिनट तक दोहराएं। यह मन को शांत करने में बहुत प्रभावी है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ये योगासन नियमित रूप से करने पर मन को शांत रखने और गुस्से को नियंत्रित करने में मदद करेंगे। योग और ध्यान का अभ्यास करने से मानसिक शांति और संतुलन प्राप्त होता है। हालांकि, अगर आप किसी गंभीर मानसिक समस्या से जूझ रहे हैं या फिर योग करने के बाद भी आपको आराम नहीं मिल रहा है, तो एक बार मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स से सलाह ले लेनी चाहिए।