पीठ के दर्द से परेशान हैं पेन किलर भी नहीं कर रही काम? ये 3 योगासन जड़ से खत्म करेंगे बीमारी

Yoga asanas for back pain: कई बार पीठ में होने वाला दर्द काफी परेशान कर देने वाला हो सकता है और उससे पीछे छुड़ाने के लिए बार-बार पेनकिलर लेनी पड़ती है। हालांकि कुछ योगाभ्यास की मदद से इस से पूरी तरह से पीछा छुड़ाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : February 29, 2024 9:49 AM IST

आजकल लोगों की खराब जीवनशैली के के कारण उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन कुछ ऐसी हेल्थ प्रॉब्लम भी हैं, जो काफी आम होती जा रही हैं और अब लोग इन्हें इग्नोर करने लगे हैं। पीठ का दर्द भी इसी तरह की एक बीमारी बन चुकी है, जिसे लोगों ने गंभीरता से लेना छोड़ दिया है और बार-बार पेन किलर दवाएं लेकर इससे पीछा छुड़ाते रहते हैं। लेकिन कई बार-बार पीठ के दर्द से छुटकारा पाने के लिए पेन किलर लेना अच्छा विकल्प नहीं है, क्योंकि जड़ से इसका इलाज न हो पाने के कारण स्थिति गंभीर होती रहती है और इस कारण से कई बार पीठ में दर्द बढ़ जाता है और पेन किलर दवाएं भी काम करना बंद कर देती हैं। अगर आप पीठ के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको पेन किलर दवाएं नहीं बल्कि योगाभ्यास करना चाहिए। कई प्रकार के ऐसे योगासन हैं, जिनका अभ्यास सही विधि के साथ करना पीठ के दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है।

1. पद्मासन (Lotus pose)

कमर दर्द यानी पीठ के दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए पद्मासन योग मुद्रा बेहद फायदेमंद हो सकती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि पद्मासन योग मुद्रा में पीठ में मौजूद मसल्स में खिंचाव आता है और साथ ही साथ रीढ़ की हड्डी के पोस्चर में सुधार होने लगता है। अगर आप पीठ दर्द से जड़ से ही छुटकारा पाना चाहते हैं, तो पद्मासन योग मुद्रा का अभ्यास सही तकनीक व सही विधि के साथ करें। अगर आप पहली बार यह योगाभ्यास करने जा रहे हैं, तो आपको किसी अच्छे योग प्रशिक्षक से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।

2. बिटिलासन मार्जरी आसन (Cat-Cow pose)

पीठ दर्द से सबसे पहले छुटकारा दिलाने के लिए मददगार योगासनों में सबसे प्रमुख नाम बिटिलासन मार्जरी आसन का भी आता है। बिटिलासन मार्जरी आसन पीठ से दर्द परेशान मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद योग मुद्रा है, जिसकी मदद से पीठ में दर्द जैसी समस्या से जड़ से छुटकारा पाया जा सकता है। इस योग मुद्रा का सही फायदा उठाने के लिए इसका अभ्यास किसी अच्छे योग प्रशिक्षक की मदद से ही करें।

3. त्रिकोणासन (Triangle pose)

ट्रायंगल पोज यानी त्रिकोणासन एक प्रकार की सरल योग मुद्रा है, लेकिन इससे मिलने वाले फायदे बेहद अलग हैं। पीठ दर्द से छुटकारा पाने के लिए त्रिकोणासन योग मुद्रा को अपनाया जा सकता है, जो काफी फायदेमंद रहता है। अगर आप भी पीठ के दर्द से छुटकारा पाने के लिए बार-बार पेन किलर लेकर परेशान हो चुके हैं, तो त्रिकोणासन योग मुद्रा का अभ्यास आज से ही शुरू करें, जिससे आपको जल्द से जल्द इस दर्द को जड़ से खत्म करने में मदद मिलेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source