Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिमाग तेज करने के लिए सुबह उठकर करें ये 3 योगासन, कंप्यूटर से भी तेज दौड़ने लगेगा माइंड

Yoga To Increase Brain Power: दिमाग तेज करने के लिए आप नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इन योगासनों के बारे में -

दिमाग तेज करने के लिए सुबह उठकर करें ये 3 योगासन, कंप्यूटर से भी तेज दौड़ने लगेगा माइंड

Written by priya mishra |Published : August 22, 2024 9:59 AM IST

Yoga To Increase Brain Power: योग करने से तन और मन, दोनों दुरुस्त रहते हैं। नियमित योग करने से न केवल शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं, बल्कि मानसिक रोगों से भी मुक्ति मिलती है। खासतौर पर, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक रूप से शांत रहने के लिए योग बहुत जरूरी है। अगर आप भी चीजों को रखकर भूल जाते हैं या किसी चीज पर फोकस नहीं कर पाते हैं, तो इसका मतलब आपका दिमाग कमजोर हो रहा है। ऐसे में, दिमाग को तेज करने के लिए आप कुछ योगासन कर सकते हैं (Yoga For Sharp Mind In Hindi)। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिमाग तेज करने और याददाश्त बढ़ाने में मदद करते हैं।

पश्चिमोत्तानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सुखासन में बैठ जाएं।

अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा करके बैठ जाएं।

Also Read

More News

इस दौरान दोनों एड़ी और पंजे मिले रहेंगे।

अब सांस छोड़ते हुए और आगे की ओर झुकते हुए दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ लें।

माथे को घुटनों से लगाएं और दोनों कोहनियों को जमीन पर टिकाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद अपनी प्रारंभिक मुद्रा में लौट आएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

हलासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

अपने हाथों को शरीर के पास रखें और हथेलियां को जमीन की तरफ रखें।

इसके बाद सांस अंदर लेते हुए पैरों को धीरे-धीरे उठाएं और और 90 डिग्री का कोण बनाएं।

अब अपनी पीठ को भी ऊपर उठाते हुए सांस बाहर छोड़ते हुए ले जाएं।

फिर धीरे-धीरे पैरों के पंजों को जमीन से छूने की कोशिश करें।

इस स्थिति में 30 सेकंड के लिए रहें।

फिर धीरे-धीरे प्रारंभिक अवस्था में लौट आएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

सर्वांगासन

इस आसन काे करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने पैराें काे ऊपर उठाएं और अपने दाेनाें हाथाें से कमर काे सहारा दें।

इस दौरान अपने पैराें काे एकदम सीधा रखें।

इस मुद्रा में 30-50 सेकंड रुकने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।