Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पीठ के निचले हिस्से में दर्द (Lower Back Pain) से राहत पाने के लिए करें ये 4 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका

Yoga For Lower Back Pain: कमर के निचले हिस्से में दर्द से राहत पाने के लिए आप कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। जानें ऐसे ही 4 योगासनों के बारे में -

पीठ के निचले हिस्से में दर्द (Lower Back Pain) से राहत पाने के लिए करें ये 4 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका

Written by priya mishra |Published : October 6, 2023 8:12 AM IST

Yoga For Lower Back Pain: पीठ के निचले हिस्से में दर्द यानी लोअर बैक पेन की समस्या से आजकल अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। खासतौर पर, डेस्क जॉब करने वाले लोगों में यह समस्या काफी अधिक देखने को मिलती है। इसके अलावा, शरीर में कैल्शियम की कमी, मांसपेशियों में खिंचाव, गर्भाश्य में सूजन, खराब जीवनशैली और गलत पॉश्चर के कारण भी पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। इससे राहत पाने के लिए अधिकतर लोग दवाइयों या स्प्रे का सहारा लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो कुछ योगासनों की मदद से भी पीठ के निचले हिस्से के दर्द से राहत पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही 4 योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. सेतुबंधासन

इस आसन को करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें।

Also Read

More News

अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें।

सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

2. धनुरासन

इस योगासन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।

अपने नितंबों के नीचे थोड़ा गैप रखें और हाथों को सीधा रखें।

अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए सांस छोड़ें।

अपनी एड़ी को अपने नितंबों के पास लाएं।

अब धनुषाकार होते हुए, अपने पैरों की उंगलियों को हाथों से पकड़ें।

अब गहरी सांस लेते हुए, अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।

कुछ देर इस अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

इस आसान को 3 से 5 बार दोहराएं।

3. सेतुबंधासन

इस आसन को करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने घुटनों को  मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें।

अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें।

सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

4. उष्ट्रासन

इस आसन को करने के लिए जमीन पर घुटने के बल बैठ जाएं और दोनों हाथों को कूल्हों पर रखें।

ध्यान रखें कि दोनों घुटने आपके कंधों के समानांतर हों।

अब गहरी सांस लें और रीढ़ की निचली हड्डी पर आगे की तरफ दबाव डालें।

इस दौरान पूरा दबाव नाभि पर महसूस होना चाहिए।

इसके बाद अपने हाथों से पैरों को पकड़ें और कमर को पीछे की तरफ मोड़ें।।

इस स्थिति में 30-60 सेकेंड रुकने के बाद आप धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

आप इस आसन को 3-5 बार दोहरा सकते हैं।