साइटिका के दर्द से राहत पाने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, जल्दी मिलेगा आराम

Yoga For Sciatica Pain: साइटिका के दर्द से राहत पाने के लिए आप कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : February 12, 2024 9:51 AM IST

Yoga For Sciatica Pain: डेस्क जॉब या लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठकर काम करने की वजह से साइटिका की समस्या लोगों में काफी बढ़ गई है। दरअसल, साइटिका एक नस होती है, जो कूल्हे से लेकर पैर के पिछले हिस्से से होते हुए एड़ी तक जाती है। इसमें खिंचाव या सूजन होने पर पैरों में असहनीय दर्द होता है। इसकी वजह से मरीज को चलने-फिरने में भी परेशानी होती है। ऐसे में, अधिकतर लोग साइटिका के दर्द को दूर करने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो कुछ योगासनों की मदद से भी इसके दर्द से निजात पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नियमित अभ्यास से साइटिका के दर्द से राहत मिल सकती है।

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट वाले हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें।

इस स्थिति में 30-60 सेकंड तक रहें।

फिर सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

धनुरासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अपने दोनों हाथों को सीधा रखें।

अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए सांस छोड़ें।

अपनी एड़ी को अपने नितंबों के पास लाएं।

अब धनुषाकार होते हुए, अपने पैरों की उंगलियों को हाथों से पकड़ें।

अब गहरी सांस लेते हुए अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।

फिर सांस छोड़े हुए, वापस प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

हनुमानासन

सबसे पहले याेगा मैट पर अपने दोनों घुटनों को फर्श पर टिकाकर पंजों के बल बैठ जाएं।

अब अपने बाएं पैर को धीरे-धीरे पीछे की तरफ और दाएं पैर को आगे की तरफ फैलाने की कोशिश करें।

पैरों को इतना फैलाएं, जिससे कूल्हे जमीन से लग जाएं।

अब अपने दाेनाें हाथाें काे सिर के ऊपर ले जाएं।

दाेनाें हथेलियाें काे जाेड़कर नमस्कार की मुद्रा में आ जाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

शलभासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अपने दोनों पैरों को सटाकर रखें।

अब अपनी दोनों हथेलियों को दोनों जांघों के नीचे रखें।

अब सांस भरते हुए अपने पैरों को ऊपर उठाने की कोशिश करें।

इस पोजिशन में आप खुद को 30 से 60 सेकेंड तक रखें।

फिर अपनी प्रारंभिक मुद्रा में लौट आएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source