
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Yoga For Anger Management: गुस्सा आना एक सामान्य प्रतिक्रिया है। आजकल की प्रतिस्पर्धात्मक जीनवशैली में छोटे से लेकर बड़ा तक, हर व्यक्ति पढ़ाई और काम के दबाव से घिरा हुआ है। ज्यादातर लोग घर और ऑफिस के कामों में इतने व्यस्त हैं कि खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। इसके कारण धीरे-धीरे तनाव इतना अधिक बढ़ता जाता है कि एंग्जायटी और गुस्सा कंट्रोल से बाहर हो जाता है। लेकिन ज्यादा गुस्सा न केवल आपके मानसिक, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि जिन लोगों को ज्यादा गुस्सा आता है, उन्हें सिरदर्द, हाई बीपी और डायबिटीज जैसी बीमारियां होने का खतरा अधिक होता है? इसलिए गुस्से पर काबू पाना बहुत जरूरी है। अगर आपको भी बात-बात पर गुस्सा आता है, तो इससे निपटने में योग आपकी मदद कर सकता है। कुछ ऐसे योगासन हैं, जो गुस्से को कंट्रोल करने में काफी हद तक कारगर साबित हो सकते हैं। इनके नियमित अभ्यास से आपका दिमाग शांत रहेगा और आप हेल्दी रहेंगे। तो आइए, जानते हैं गुस्सा कंट्रोल करने के लिए 4 योगासनों के बारे में –
इस आसन को करने के लिए किसी शांत जगह पर योगा मैट बिछाकर बैठ जाएं।
इसके बाद अपनी आंखें बंद करें।
अब लंबी व गहरी सांसें लें और छोड़ें।
सांस लेते व छोड़ते समय अपना सारा ध्यान अपनी सांसों पर केंद्रित करें।
कम से कम 60 सेकेंड तक ऐसे करना है।
सुखासन का अभ्यास आप 10 मिनट तक कर सकते हैं।
इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।
अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।
फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।
कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।
इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।
अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।
अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें।
इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।
अब सांस छोड़ते हुए, अपने पेट, छाती और फिर सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।
आप इस आसन को 3-5 बार दोहरा सकते हैं।
इस योगासन को करने के लिए योगा मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं।
अब लंबी सांस लेते हुए, अपने पैरों को ऊपर की तरफ उठाएं।
अपने हाथों को कमर पर रखें और सांस लेते हुए पैरों को सिर के पास लाएं।
अपने कंधे, रीढ़ और हिप्स को एक सीध में लाएं।
कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।