बिना जिम जाए मसल्स बनाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, एक्सपर्ट से जानें अभ्यास का तरीका

Yoga Poses To Build Muscle: मसल्स गेन या  मांसपेशियों के निर्माण के लिए आप घर पर ही कुछ योगासनों का  अभ्यास कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : May 5, 2024 9:21 AM IST

Yoga Poses To Gain Muscle: आजकल युवाओं में बॉडी बिल्डिंग का काफी क्रेज है। मसल्स गेन करने के लिए न्यूट्रिशन के साथ-साथ एक्सरसाइज पर भी ध्यान देने की जरूरत होती हैं अधिकतर लोग मसल्स गेन करने के लिए जिम में वर्कआउट करते हैं और हैवी वेट्स उठाते हैं। लेकिन हर किसी के लिए जिम जा पाना संभव नहीं है। ऐसे में, आप चाहें तो योग की मदद से घर पर ही मसल्स गेन कर सकते हैं। सर्टिफाइड योगा ट्रेनर मीनाक्षी छाबड़ा कहती हैं कि कुछ योगासनों के नियमित अभ्यास से मसल्स बनाने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मसल बिल्डिंग में आपकी मदद कर सकते हैं (Yoga Poses For Building Muscles In Hindi)।

वृक्षासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर खड़े हो जाएं।

अब अपने दाहिने पैर को घुटने को मोड़ें और दाहिने पैर के तलवे को बाएं पैर की जांघ पर सटाने का प्रयास करें।

इस दौरान अपने बाएं पैर पर शरीर का वजन संतुलित करें और सीधे खड़े रहने की कोशिश करें।

इसके बाद सांस लेते हुए, अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाकर नमस्कार की मुद्रा बनाएं।

इस स्थिति में 30-60 सेकंड तक रहें।

फिर सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

वीरभद्रासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।

अब अपने दोनों पैरों 2-3 फीट की दूरी पर रखें।

फिर अपने सीधे पैर को आगे लेकर आए और उल्टेे पर को पीछे की ओर स्ट्रेेच करें।

इस दौरान हाथों को 180 डिग्री पर फैला कर रखें।

इस अवस्था में 30-60 सेकेंड तक रुकें।

फिर प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

सेतुबंधासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें।

अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें।

सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट वाले हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें।

इस स्थिति में 30-60 सेकंड तक रहें।

फिर सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

नौकासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर बैठ जाएं।

अब अपनी टांगो को सामने की तरफ फैलाएं।

अपने दोनों हाथों को हिप्स से थोड़ा पीछे जमीन पर रखें।

अब दोनों पैरों को सीधा रखते हुए ऊपर की तरफ उठाएं।

अब धीरे-धीरे सांस को बाहर की तरफ छोड़ते हुए पैरों को जमीन से 45 डिग्री तक उठाएं।

सांस लेते हुए नाव के आकार में लगभग 10 से 20 सेकंड तक रहें।

इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए सामान्य मुद्रा में आएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.