Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हार्ट की ब्लॉक नसों को खोल देते हैं ये 4 योगासन, दिल की बीमरियों से होगा बचाव

Yoga For Heart Blockage: हार्ट ब्लॉकेज की समस्या को दूर करने के लिए नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं ऐसे कुछ योगासनों के बारे में।

हार्ट की ब्लॉक नसों को खोल देते हैं ये 4 योगासन, दिल की बीमरियों से होगा बचाव

Written by priya mishra |Updated : November 18, 2023 6:31 PM IST

Yoga for Healthy Heart: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण दिल के रोगों का खतरा काफी बढ़ गया है। जहां पहले बुजुर्गों को दिल की बीमारियों होती थीं। वहीं, आजकल कम उम्र के लोग भी हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए दिल की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। आज इस लेख में हम आपको ऐसे 4 योगासन बता रहे हैं, जो दिल की ब्लॉक नसों को खोलने में मदद कर सकते हैं। आइए, इनके अभ्यास का तरीका जानते हैं।

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा कर रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

Also Read

More News

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।

अब सांस छोड़ते हुए, अपने सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

धनुरासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

इसके बाद अपने दोनों हाथों को शरीर के समांतर रखें।

अब अपने पैरों को पीछे की ओर मोड़ें।

अब धनुषाकार होते हुए, अपने पैरों की उंगलियों को हाथों से पकड़ें।

अब गहरी सांस लेते हुए, अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।

कुछ देर इस अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

पश्चिमोत्तानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सुखासन में बैठ जाएं।

अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर सीध में खोलकर बैठ जाएं। दोनों एड़ी और पंजे मिले रहेंगे।

अब सांस छोड़ते हुए और आगे की ओर झुकते हुए दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ लें।

माथे को घुटनों से लगाएं और दोनों कोहनियां जमीन पर लगी रहेंगी, जैसा कि आप तस्‍वीरों में देख सकते हैं।

इस पोजिशन में आप खुद को 30 से 60 सेकेंड तक रखें, धीमी सांसें लेते रहें।

अब अपनी प्रारंभिक मुद्रा में लौट आएं।

अधाेमुख श्वानासन

इस आसन काे करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हाे जाएं।

अपने दाेनाें हाथाें काे आगे की तरफ लाते हुए जमीन की तरफ झुक जाएं और हथेलियाें काे जमीन पर रखें।

आगे की तरफ झुकते समय अपने घुटनाें काे एकदम सीधा रखें।

अपनी हथेलियाें काे जमीन पर रखें और हाथाें काे बिल्कुल सीधा रखें।

कूल्हाें काे जितना हाे सके ऊपर उठाने का प्रयास करें।

इस याेगासन में आपके हाथ, पीठ, कमर और पैर एकदम सीधे हाेने चाहिए।

सिर हल्का सा जमीन की तरफ झुका हाेना चाहिए। आंखाें काे जमीन की तरफ रखें। पीठ के बराबर में ही सिर काे रखें

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कुछ देर इस स्थिति में रहने के बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं।